{"_id":"61b1039212668329b228d3f0","slug":"disclosure-400-grams-of-heroin-was-brought-from-a-woman-in-gurugram-by-paying-2-5-lakh-rupees-fatehabad-news-hsr6189166126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : ढाई लाख रुपये देकर गुरूग्राम में महिला से लेकर आए थे 400 ग्राम हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : ढाई लाख रुपये देकर गुरूग्राम में महिला से लेकर आए थे 400 ग्राम हेरोइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धांगड़ के पास कार सवार तीन युवकों से पकड़ी गई हेरोइन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तीन आरोपी तस्कर गुरुग्राम में महिला से ये हेरोइन खरीदकर लाए थे। महिला को ढाई लाख रुपये दिए गए थे। इसका खुलासा पकड़े गए आरोपी तस्कर फतेहाबाद के अग्रसैन कॉलोनी निवासी अकबर उर्फ गोलू, ठाकर बस्ती निवासी ध्रुव उर्फ आलोक, भोड़िया खेड़ा निवासी रविंद्र उर्फ रवि ने पूछताछ के दौरान किया है। पकड़े गए आरोपी तस्करों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि खैरातीखेड़ा निवासी अमरजीत ने ही ढाई लाख रुपये दिए थे और उन्हे महिला के पास भेजा था। महिला अमरजीत की जानकार है। हेरोइन को लेकर अमरजीत का पहले से महिला के साथ लेनदेन चल रहा है। 400 ग्राम हेरोइन के लिए वह महिला को ढाई लाख रुपये देकर आए थे, ये हेरोइन कितने की है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
आरोपी अमरजीत की गिरफ्तारी बाद खुलेंगे कई राज
गांव खैरातीखेड़ा के अमरजीत पर हेरोइन मंगवाने के आरोप हैं। पुलिस ने मामले में अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमरजीत की गिरफ्तारी के बाद ही कई राज खुलेंगे। मालूम हो कि एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव धांगड़ के पास चेकिंग के दौरान सियाज कार से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मौके से पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को काबू किया था। तीन युवक गुरुग्राम से हेरोइन लेकर आ रहे थे।