फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Diksha's model will protect farmers from sun and rain

Fatehabad News: किसानों को धूप और बारिश से बचाएगा दीक्षा का मॉडल

Thu, 19 Sep 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Diksha's model will protect farmers from sun and rain
फतेहाबाद की छात्रा दीक्षा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए
फतेहाबाद। इंस्पायर मानक अवॉर्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में गांव गाजूवाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीक्षा ने भी भाग लिया। दीक्षा ने प्रतियोगिता में किसानों को धूप व बारिश से बचाने के लिए बनाए गए छतरी युक्त स्प्रे पंप को पेश किया।
विज्ञापन

बता दें कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेश के 6 विद्यार्थियों का ही चयन हुआ था, जिसमें दीक्षा भी शामिल थी। शिक्षा विभाग ने मार्च माह में राज्यस्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2022-23 का परिणाम घोषित किया था। इस प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजुवाला की छात्रा दीक्षा का चयन हुआ था। छात्रा दीक्षा अगर राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 60 में आती है तो वह जापान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन

-------
खेत में स्प्रे के दौरान किसान को धूप स्प्रेयर
इंस्पायर अवॉर्ड मानक के लिए शिक्षा विभाग हर साल आवेदन लेता है। इसके लिए विद्यार्थियों से आइडिया मांगा जाता है। आइडिया का चयन होने पर विभाग 10 हजार रुपये मॉडल बनाने के लिए देता है। दीक्षा ने किसानों के लिए एक ऐसा स्प्रेयर तैयार किया। जिसे एक छतरी जोड़ सकते हैं। यह छतरी किसान को धूप तथा बारिश से बचाती है। छतरी को स्प्रेयर के साथ लगाने के लिए लोहे की एक पत्ती स्प्रेयर के साथ लगाई है जिसके ऊपर एक होल्डर लगा हुआ है इस होल्डर के अंदर छतरी को जरूरत पड़ने पर लगा सकते हैं और जब जरूरत नहीं है तो इसको हटा भी सकते हैं। स्प्रेयर के साथ पत्ती लगाते वक्त इस चीज का ध्यान रखा गया है कि उसका वजन ज्यादा न बढ़े। यदि इसे स्प्रेयर के साथ ही तैयार किया जाता है तो इसकी कीमत में भी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के इन विद्यार्थियों का हुआ था चयन
जिला विद्यार्थी
करनाल आदित्य
कनक झज्जर
शुभम गुरुग्राम
दीक्षा फतेहाबाद
प्रणातिक फरीदाबाद
ओंशी करनाल
------
इंस्पायर मानक अवॉर्ड के तहत दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हुई है। इसमें प्रदेश के 6 विद्यार्थियों ने भाग लिया है। इन 6 विद्यार्थियों में फतेहाबाद की छात्रा दीक्षा भी शामिल है जिसने अपना मॉडल पेश किया है। इसका परिणाम वीरवार को जारी होगा।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed