{"_id":"65aeb71012e11118260ef44a","slug":"dial-112-arrived-on-the-information-of-mother-son-fight-broke-the-glass-of-the-car-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-11704-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की गाड़ी के शीशे तोड़े
Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथनकलां में मां-बेटे के झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम पर ईंट से हमला कर दिया गया। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया। सदर थाना पुलिस ने ईएचसी मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी गांव भूथनकलां निवासी कृष्ण के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, तोड़फोड़ करने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में ईएचसी मनजीत सिंह ने बताया कि वह डायल 112 पर बतौर इंचार्ज नियुक्त है। ड्यूटी के दौरान गांव भिरड़ाना के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि गांव भूथनकलां निवासी कॉलर रानी को चार-पांच लड़के शराब पीकर धमकी दे रहे हैं। सूचना पर टीम जब कॉलर रानी के मकान के पास पहुंची तो उसने बताया कि उसका लड़का धमकी दे रहा था। टीम ने जब महिला के बेटे कृष्ण को समझाने का प्रयास किया तो उसने जमीन से ईंट उठाकर हमला कर दिया। उसने बचाव में हाथ आगे कर दिया, इसके बाद ईंट हाथ पर लगकर गाड़ी के शीशे पर लगी और शीशा टूट गया। आरोपी कृष्ण ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।