{"_id":"945b55e77ce477d89c6a6beff86ce09a","slug":"dharam-jakhal-head-the-secretary-mehta","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपाल जाखल प्रधान, प्रवेश मेहता सचिव बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपाल जाखल प्रधान, प्रवेश मेहता सचिव बने
Updated Fri, 25 Apr 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में धर्मपाल जाखल प्रधान और प्रवेश मेहता सचिव चुने गए। धर्मपाल जाखल 159 मतों से और प्रवेश मेहता 178 मतों से विजयी घोषित किए गए। जैसे की विजेताओं की घोषणा हुई उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। इसके बाद उन्होंने ढाले नगाड़े के साथ विजयी जुलूस निकाला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह जिला बार एसोसिएशन की मतदान की प्रकिया दिनेश गेरा की देखरेख में हुई। कुल 675 मतों में से 426 वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए धर्मपाल जाखल, बृजेंद्र डूडी और सूबे सिंह के बीच मुकाबला था।
विज्ञापन
मतपेटिकाएं खुली तो धर्मपाल जाखल को 288, सूबे सिंह को 129 और बृजेंद्र को मात्र 6 मत मिले, 1 वोट कैंसल हो गया। जबकि दो नोटा में चले गए। सचिव पद के लिए अमित सोनी और प्रवेश मेहता के बीच टक्कर थी। प्रवेश मेहता को 300 और अमित को 122 मत मिले।
विज्ञापन
सचिव पद के लिए दो वोट रद हो गए व दो नोटा में चले गए। शाम को 6 बजे तक हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। प्रधान और सचिव ने अपने प्रतिद्वंदी को गले लगाया और अपनी खुशी का इजहार किया।
1. प्रधान पद के लिए बृजेंद्र को सिर्फ 6 मत मिले हैं। पिछली बार उन्हें 3 मत ही मिले थे।
2. तीन मतदाताओं ने नोटा पर मोहर लगाई यानि कि उन्हें कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं था।
3. प्रधान पद के लिए एक और सचिव पद के लिए 2 वकीलों के मत रद हो गए।