फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dhanteras today...markets are aglow with the light of joy.

Fatehabad News: धनतेरस आज...उमंग की रोशनी से दमका बाजार

Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today...markets are aglow with the light of joy.
थाना रोड पर बर्तनों की खरीददारी करते लोग। संवाद
फतेहाबाद। शहर के बाजारों में दीवाली और धनतेरस से पहले खूब रौनक दिख रही है। शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारी के चेहरों की रौनक देखते ही बन रही थी। खासकर ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और बर्तनों के शोरूम पर जबरदस्त चहल-पहल दिखी है। लोग घर की साज-सज्जा में प्रयुक्त सामान के अलावा दीयों की खरीदारी करते दिखे। मुख्य बाजार में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान लगाना शुरू कर दिया है। शनिवार को धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों व आभूषण वाली दुकानों पर रहेगी।
विज्ञापन


---

800 लोग धनतेरस लेंगे अपना मनपसंद दो पहिया वाहन

धनतेरस पर सबसे ज्यादा बूम ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। शहर के ऑटो डीलर शनिवार को करीब 800 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी देंगे। डीलरों ने पहले ही इन वाहनाें की अग्रिम बुकिंग कर ली थी। वहीं साथ ही करीब 50 चार पहिया वाहनों की खरीद होने की उम्मीद जताई जा रही है। रॉयल एनफील्ड के संचालक सागर बजाज का कहना है कि जीएसटी में आई कमी का फायदा ग्राहकों को दिया जा रहा है और इस कारण मोटरसाइकिलों की डिमांड में काफी तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन


---

ज्वेलर्स शॉप पर रहेगी भीड़

शहर के मुख्य बाजारों में स्थित सोने-चांदी के आभूषण की दुकानों पर खासी भीड़ देखने को मिलेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोने व चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। जिसको लेकर ग्राहक करीब 10 दिन पहले ही अपनी मनपसंद आभूषण बनने के लिए ऑर्डर कर चुके हैं। जिसे लोग शनिवार को लेने के लिए दुकानें पर पहुंचेगे। विशाल ज्वेलर्स के मालिक साहिल असीजा ने बताया कि सोने व चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन फिर भी लोग सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रहे है। ग्राहक 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट व 18 कैरेट सोने के आभूषण बनवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयाें और ड्राईफ्रूट की दुकानें सजीं

शहर के विभिन्न बाजारों और चौक-चौराहों पर मिठाइयाें की दुकानें सजी है। मिठाइयों के साथ ड्राईफ्रूट, चॉकलेट के गिफ्ट पैक भी लोगों को लुभा रहे हैं। बाजार में 200 से लेकर 2 हजार रुपये तक के ड्राई फ्रूट पैक उपलब्ध हैं

---



सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात



बाजारों में उमड़ रही भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के मुख्य बाजार में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को लेकर चार पहिया व ई-रिक्शा वाहनों की एंट्री भी बंद रखी गई है। इसके अलावा पुलिस पैदल गश्त भी लगातार करती रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।



बाजार में चांदी के अलग-अलग ग्राम के हिसाब से सिक्के उपलब्ध है। रेट बेशक लगा है लेकिन लेकिन धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है। निवेश के लिए भी लोग सोना व चांदी के जेवर खरीद रहे हैं।




- नवीश सचदेवा, दुकानदार



-



धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। बर्तनों में कई वैरायटी उपलब्ध है। बर्तनों की गिफ्ट पैक में भी वैरायटी उपलब्ध है। धनतेरस पर बर्तनों के अच्छे काम की उम्मीद है। क्योंकि पहले बारिश के कारण काम काफी मंदा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed