फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dhamija Lions beat Yeshwa Knight Riders by 4 runs

Fatehabad News: धमीजा लायंस ने येशव नाइट राइडर्स को 4 रन से दी मात

Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dhamija Lions beat Yeshwa Knight Riders by 4 runs
सोनू सैनी को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष खटीक ,स्त्रोत आयोजक
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान में चल रही मास्टर प्रीमियर लीग में धमीजा लायंस ने रोमांचक मुकाबले में येशव नाइट राइडर्स पर 4 रन से जीत दर्ज की। आखिरी ओवर तक चले इस मुकाबले ने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बनाए रखा। आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सोनू सैनी मैन ऑफ द मैच चुने गए। मुख्य अतिथि सुभाष खटीक ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए धमीजा लायंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 233 रन बनाए। टीम की शुरुआत काफी आक्रामक रही। सोनू सैनी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 78 रन जड़े। उनकी पारी में 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। दूसरे छोर पर ललित नागपाल ने भी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने केवल 21 गेंदों पर 66 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन


234 रन के लक्ष्य के जवाब में येशव नाइट राइडर्स ने भी जोरदार संघर्ष किया। टीम के बल्लेबाज काला सैनी ने शानदार शतक जमाते हुए 65 गेंदों पर 109 रन बनाए। उनकी दमदार पारी के बावजूद टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 229 रन ही बना सकी और जीत से चार रन दूर रह गई।धमीजा लायंस की जीत में गेंदबाज फौजी की अहम भूमिका रही। उन्होंने अपने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबादी में फौजी के शानदार प्रदर्शन ने मैच का रुख बदल दिया। मैच में सौरभ जिंदल ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान लीग कमेटी सदस्य मनमोहन डीपी, मोनू डीपी, गोल्डी गर्ग, सतीश पटवारी, रॉबिन सुखीजा, मनमोहन सैनी, अमन अरोड़ा, अमरजीत चौहान, रिम्पी मारडे और लवदीप मान सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed