{"_id":"62dc37ed635512375005a06c","slug":"dgp-jail-inspects-proposed-jail-land-fatehabad-news-hsr637439164","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी जेल ने किया प्रस्तावित जेल की जमीन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी जेल ने किया प्रस्तावित जेल की जमीन का निरीक्षण
विज्ञापन
जेल की साइट का निरीक्षण करते डीजीपी जेल अकील मोहम्मद।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव धांगड़ की जमीन पर रेट ज्यादा होने के चलते बीघड़ क्षेत्र में प्रस्तावित जेल की साइट को देेखने के लिए शनिवार को डीजीपी (जेल) अकील मोहम्मद ने इस क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और जमीन मालिकों से विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने जमीन की साइट को लेकर कुछ ऑब्जेक्शन भी लगा दिए हैं। इन ऑब्जेक्शन को दूर करने के बाद ही इस जगह का चयन होगा और फिर यहां जेल निर्माण होगा। इस अवसर पर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया, हिसार जेल के अधीक्षक दीपक शर्मा, राजस्व विभाग के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। डीजीपी जेल ने प्रस्तावित जमीन का नक्शा मंगवाकर ध्यान से देखा और जमीन मालिकों से जमीन के हिस्सेदारों, उनके पिता, उनके भी पिता यानि तीन पीढिय़ों का रिकार्ड देने के निर्देश दिए। इस जमीन के आठ-नौ हिस्सेदार हैं, सभी का रिकार्ड उन्होंने तलब किया। साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से यह भी पता करने को कहा कि जमीन पर कोई कब्जे का मामला ना हो, शामलात की भूमि ना हो या फिर किसी भी प्रकार का कोई विवाद बाकी न हो।
थाना और पुलिस लाइन दूर होने पर उठाया सवाल
डीजी ने जमीन निरीक्षण के दौरान पूछा कि प्रस्तावित जमीन से थाना और पुलिस लाइन कितनी दूर है। जिस पर उन्हें दूरी बताई गई, जिस पर डीजी ने प्रश्न चिह्न लगाते कहा कि जेल ऐसी जगह हो, जहां से लाइन और थाने नजदीक हों। जिस पर एसपी और किसानों ने बताया कि यहां से बीघड़ करीब एक किलोमीटर दूर है और बीघड़ के नजदीक ही सेक्टर हैं, जहां थाना और उसके बाद लाइन है। नया बस स्टैंड और अस्पताल भी उससे आगे बन रहे हैं। लेकिन डीजी इस बात से कुछ असंतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन
हाईवे की साइट काफी दूर होने पर जताई आपत्ति
इसके बाद उन्होंने हाइवे से इस साइट की दूरी पूछी तो वह भी काफी दूर नजर आने पर उन्होंने इस पर भी ऑब्जेक्शन लगाया है। नक्शा में तिकोनी जमीन पर भी सवाल डीजी ने जब नक्शा देखा तो उसमें प्रस्तावित साइट चौकोर न होकर टेढ़ी मेडी थी। कहीं तो उन्होंने कहा कि इस जमीन को चौकोर करें। कहीं कोई जमीन छोड़ना है तो छोड़ो, और कोई जमीन लेनी पड़े तो लो, उस हिसाब से नक्शा बनाकर फिर भेजो। इसके पीछे उन्होंने कारण सुरक्षा बताया। उन्होंने कहा कि जेल की बाउंड्री वॉल बने तो सीधी बने, टेढ़ी मेढ़ी नहीं।