फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees of Ratia performed Ganesh Visarjan

Fatehabad News: श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर किया गणेश विसर्जन

Mon, 16 Sep 2024 06:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Ratia performed Ganesh Visarjan
फतेहाबाद के गणेश उत्सव कार्यक्रम में विसर्जन के लिए ले जाते श्री गणेश जी की मूर्ति।
रतिया। अनाजमंडी में गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने शहर में शोभायात्रा निकाली। अनाजमंडी से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते हुए सुखचैन नहर पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा भजन व धार्मिक गीत बोलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया आदि के जयघोष भी लगाए। इसके उपरांत सुखचैन नहर पर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणेश सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ 7 सितंबर को शुरू किया गया था। जिसका रविवार दोपहर बाद विसर्जन के साथ समापन किया गया है। सदस्यों ने बताया कि गणेश सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाता है। इस कार्यक्रम में शहरभर के श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस मौके पर गणेश सेवा मंडल के अनेक सदस्य व काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी महोत्सव में भजन संध्या का हुआ आयोजन
फतेहाबाद। शहर के भीमां बस्ती में रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के अंत में श्रीगणेश की आरती हुई। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद दिया गया। यहां पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना 7 सितंबर को की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे जानकारी देते हुए कमेटी के प्रधान उमेश ने बताया कि छठी बार गणेश चतुर्थी पर कार्यक्रम किया गया है। रविवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ है। वहीं सोमवार को जागरण का भी आयोजन रखा गया है। मंगलवार 17 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन से पूर्व शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन गांव बड़ोपल में किया जाएगा।

पुजारी गगन शर्मा ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य और रिद्धी-सिद्धी के दाता हैं। इनके नाम को लेकर शुरू किया जाने वाला काम हमेशा मंजिल तक पहुंचता है। इस दौरान अखिल बावा, मोहित बांगा, रोहित, मोनू, तुषार, नवनीत, राजू, अजू बावा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed