फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees gathered in Chandpura Gurudwara for the second day

Fatehabad News: चांदपुरा के गुरुद्वारे में दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Chandpura Gurudwara for the second day
जाखल। चांदपूरा गांव के संगतसर गुरुद्वारा साहिब में गुरमति समागम कार्यक्रम में दूसरे दिन भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर का भी प्रबंध किया गया था। सेवादार लोगों को लंगर ग्रहण करवाते रहे। वहीं गुरुद्वारे के बाहर अभी भी भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और नायब तहसीलदार भी यहां पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


जाखल के गांव चांदपुरा के गुरुद्वारा संगतसर साहिब में 1 मार्च से 3 मार्च को होने वाले गुरमति समागम को लेकर पहले विवाद हो गया था। इस समागम में संत बलजीत दादूवाल के आने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद प्रशासन भी मुस्तैद हो गया था। बाद में समागम की सहमति बनी और दूसरे दिन भी संत बलजीत दादूवाल ने प्रवचन किए। आयोजन में जहां हजारों की संगत ने गुरबाणी को सुना। वहीं गुरुद्वारा साहिब के बाहर अनेक खिलौने आदि की भी दुकानें लगी हुई थी, जिसमें लोगों ने बच्चों सहित जमकर खरीदारी की। वहीं गुरुद्वारे में लोगों ने लंगर ग्रहण किया और सेवा भी की।
विज्ञापन


पुलिस व सुरक्षा बल रहा मुस्तैद
इस कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारे के तीनों गेटों व गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी को लगाया गया है। साथ ही महिला पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। समागम के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरमति समागम के प्रति भारी उत्साह


संत बलजीत दादूवाल ने शनिवार को कहा कि समागम के दूसरे दिन भारी संख्या में श्रद्धालु आए हैं और गुरबाणी सुन रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में गुरमति समागम के प्रति भारी उत्साह है और लोगों में धर्म का प्रचार करना तथा उन्हें नशे से दूर करवाकर उन्हें धर्म से जोड़ना ही मेरा फर्ज है। रविवार को तीसरे दिन जहां गुरमति समागम होगा, वहीं पांच प्यारों के द्वारा लोगों को खंडे बाटे में तैयार हुआ हुआ अमृत पान भी करवाया जाएगा।

कोट
समागम को लेकर गांव में बिल्कुल शांतमय माहौल है। गुरमति समागम में लोग आराम से आ जा रहे हैं। गुरबाणी को सुन रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी दिशा निर्देशों पर अपनी ड्यूटी कर रहा है।
-परमजीत सिंह, नायब तहसीलदार, जाखले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed