फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees flocked to the annual fair of Peer Baba Lakhdata and made wishes

Fatehabad News: पीर बाबा लखदाता के वार्षिक मेले में उमड़े श्रद्धालु, मांगी मन्नतें

Sun, 28 Sep 2025 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the annual fair of Peer Baba Lakhdata and made wishes
गांव कलोठा स्थित पीरखाना में पीर बाबा लखदाता मेले में प्रस्तुति देते कलाकार। स्राेत : आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। गांव कलोठा स्थित पीरखाना में पीर बाबा लखदाता का दो दिवसीय वार्षिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में कलोठा के अलावा खैरपुर, लाली, लालवास, अलीका, मालवाला, खाई सहित आसपास के अनेक गांव से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीर बाबा की मजार पर माथा टेका तथा मन्नतें मांगी।

कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से पीर बाबा की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार बलबीर चोटियां-जैसमिन चोटियां,, अर्शदीप चोटिया-आर नूर, कुलदीप कंठ तथा बीबा रचना अटवाल सहित अनेक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मेले के दौरान पीर बाबा का अटूट लंगर भी चलाया गया। पीर खान के मुख्य सेवादार बाबा सुरजीत दास ने मेले के दौरान पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि पीर बाबा लखदाता का मेला हर साल समस्त श्रद्धालुुओं के सहयोग से मनाया जाता है। इस मौके पर गांव के सरपंच डॉ. मुरारी लाल कलोठा, समाजसेवी रमेश अरोड़ा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed