फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Devotees danced with great enthusiasm in Balaji's Sankirtan

Fatehabad News: बालाजी के संकीर्तन में जमकर थिरके श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced with great enthusiasm in Balaji's Sankirtan
पुरानी तहसील चौक में स्थित शनि मंदिर परिसर में बालाजी का महा संकीर्तन कार्यक्रम में जोत जलाते प
फतेहाबाद। श्री बालाजी हनुमान सेवा मंडल की ओर से पुरानी तहसील चौक में स्थित श्री शनि मंदिर परिसर में रविवार रात को 18वें विशाल बालाजी का महा संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। यह महा संकीर्तन प्रमुख समाजसेवी देवीदयाल तायल के सान्निध्य में हुआ और महा संकीर्तन में ज्योति प्रचंड विनोद गर्ग भिरड़ाना वाले ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गर्ग, मनोज अग्रवाल बबलू रहे और अध्यक्षता मंडल के प्रधान प्रदीप बंसल सोनू ने की। इसमें कलाकार मुकेश राही, सोनू राजस्थानी हिसार, दास अमित मुंजाल व अवधेश सावन ने श्री बालाजी का गुणगान किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद की चेयरमैन सुमन सुभाष खिचड़, नगर परिषद उपप्रधान सविता टु़टेजा, सुरेंद्र नायक, संजीव सचदेवा, दलीप गोयल, श्याम सुंदर बंसल, मंगत मित्तल भी मौजूद रहे। महा संकीर्तन में मदन गर्ग, देवेंद्र पुनिया, रामअवतार जैन, डॉ.गिरीश, तरुण गोयल, पीयूष जैन, सोनू शर्मा, राकेश शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन सुशील बंसल ने किया। इस अवसर पर श्री बालाजी हनुमान सेवा मंडल के संरक्षक ज्ञानचंद मित्तल, उपप्रधान बजरंग शर्मा, महासचिव मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंकर बंसल, सह सचिव कमल वर्मा, महाप्रबंधक पवन हंसवाल, कार्यकारिणी सदस्य पूर्णचंद सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed