{"_id":"6a985fa06028e22f13084d9f","slug":"a-direct-bus-service-to-ramdevra-dham-from-the-district-headquarters-will-start-at-4-oclock-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-160406-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिला मुख्यालय से रामदेवरा धाम के लिए चार से चलेगी सीधी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिला मुख्यालय से रामदेवरा धाम के लिए चार से चलेगी सीधी बस सेवा
Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। रामदेवरा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। फतेहाबाद से रामदेवरा धाम के लिए बस 4 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी। बस फतेहाबाद से चलकर भट्टूकलां, चौपटा, नोहर और बीकानेर होते हुए रामदेवरा पहुंचेगी।
इससे जिले के साथ टोहाना, रतिया, भूना, भट्टूकलां और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। रामदेवरा में 13 सितंबर से वार्षिक मेला शुरू होगा। मेले में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दर्शन करने पहुंचते हैं। फतेहाबाद से सीधी बस सुविधा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को रास्ते में बस बदलनी पड़ती थी।
इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती थी। अब सीधी बस मिलने से यात्रियों को बार-बार वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उनकी यात्रा भी आसान होगी। फतेहाबाद से रामदेवरा तक बस सेवा शुरू होने से जिले के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से रामदेवरा धाम जाने वाले लोगों को सीधी बस का इंतजार था। रोडवेज की इस सुविधा से श्रद्धालु आसानी से धाम तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
सांसद ने लिखा था पत्र
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सांसद कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर इस बस सेवा को चलाने की मांग की थी। जिस पर रोडवेज ने संज्ञान लेते हुए 4 सितंबर से बस चलाने का निर्णय लिया है। रोडवेज की ओर से यह बस सेवा 25 सितंबर तक चलाई जाएगी।
राजस्थान के रुणेचा धाम के लिए विशेष तौर पर बस चलाई जाएगी। बस चलाने के लिए समय सारिणी तैयार की जा रही है।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।