फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Determined to improve the dilapidated green belt, giving water to plants from buckets

Fatehabad News: बदहाल को चुकी ग्रीन बेल्ट को सुधारने की ठानी, बाल्टियों से पौधों को दे रहे पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Determined to improve the dilapidated green belt, giving water to plants from buckets
फतेहाबाद के टैक्सी के पास ग्रीन बेल्ट किया गया सुधार पौधें और पेड़ों पर किया गया रंग।
फतेहाबाद। शहर में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित ग्रीन बेल्ट की बदहाल स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी टैक्सी ड्राइवर ने संभाली। शहर के अशोक नगर निवासी बलविंद्र कंबोज ने इसे एक अभियान के रूप में लिया। बलविंद्र सिंह ने ग्रीन बेल्ट में 100 के करीब फूलदार और छायादार पौधे लगाए हैं। पार्क में बड़े पेड़ों की छंटाई करके तिरंगों रंग में पार्क को सजाया गया है।
विज्ञापन


इसे हरा-भरा करने के लिए बलविंद्र बाल्टियों से पौधों को पानी दे रहे हैं। बलविंद्र सिंह ने कहा कि जब भी स्टैंड पर आता था तो गंदगी के ढेर देखकर मन उदास हो जाता था। इसके बाद इसके सुधार करने की ठान ली। उन्होंने 15 दिन पहले ही ग्रीन बेल्ट की देखरेख का जिम्मा लिया है। उनकी इस लग्न को देखते हुए नगर परिषद ने भी उनकी हरसंभव मदद करने की बात कही है।
विज्ञापन


बलविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट बदहाल होने के कारण लोग दूर से ही निकल जाते थे। ऐसे में वर्षों से बिरान पड़े ग्रीन बेल्ट में गंदगी के ढेर लग गए। यहां लगे पौधे नष्ट हो गए। वहीं लोगों ने भी इसके सुधार के लिए कई बार मांग रखी, लेकिन प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली। गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से पार्क के सुधार कार्य को लेकर सामाजिक संस्थाओं को 4 रुपये प्रति स्क्वायर फीट के हिसाब से पार्कों के लिए पैसा जारी करती है। जिंदगी संस्था की ओर से नगर परिषद से ग्रीन बेल्ट की रखवाली के लिए आवेदन किया, लेकिन संस्था को अभी तक इसकी देखरेख का जिम्मा नहीं मिल सका। ऐसे में बलविंद्र सिंह ग्रीन बेल्ट के लिए संजीवनी के रूप में सामने आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






पुराने बस अड्डे से लाकर डाल रहे पानी

बलविंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीन बेल्ट में पानी का कनेक्शन नहीं है। इससे मजबूरन पुराने बस अड्डे व अन्य स्थानों से पानी लाकर पौधों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इसको लेकर प्रशासन से अपील है कि पार्क के लिए पानी का कनेक्शन जारी किया जाए, ताकि पौधों की समय-समय पर सिंचाई की जा सके।




-----------------
पार्क की देखरेख और पौधों को तैयार करने के लिए पानी की व्यवस्था करवा दी जाएगी। बलविंद्र सिंह की ओर पार्क की देखरेख का जायजा लेकर हर संभव मदद की जाएगी।

- राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article