फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite the scorching heat, dengue strikes, 25 year old girl found patient

Fatehabad News: भीषण गर्मी के बावजूद डेंगू की दस्तक, 25 वर्षीय युवती मिली पीड़ित

Mon, 03 Jun 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Despite the scorching heat, dengue strikes, 25 year old girl found patient
फतेहाबाद में रेपिड फीवर सर्वे के दौरान लारवा को लेकर पानी की टंकी खाली करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। भीषण गर्मी के बावजूद जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। गांव गोरखपुर क्षेत्र की एक ढाणी में 25 वर्षीय युवती की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवती को बार-बार बुखार होने पर डेंगू की जांच करवाई गई थी। युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। सिविल सर्जन कार्यालय के पास रिपोर्ट आने के बाद टीम ने मौके पर सर्वे किया है। जिले में इस साल यह डेंगू का पहला केस मिला है। पिछले साल जिले में 89 केस मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग ने एक जून से तीसरे चरण का रेपिड फीवर सर्वे भी शुरू कर दिया है। इस बार ढाणियों में प्राथमिकता के तौर पर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। ये भी कहा गया है कि जहां टीमें पिछले दो चरणों में नहीं पहुंच पाई है, वहां पर पहले सर्वे किया जाए। यहां पर बुखार का मरीज मिलता है, तो उसकी ब्लड स्लाइड बनाई जानी है। पहले चरण में सर्वे के दौरान बुखार के 2067 मरीज मिले थे। इसके अलावा दूसरे चरण में 1907 मरीज मिले। विभाग द्वारा 1 से 10 तारीख तक सर्वे किया जाता है।
विज्ञापन


जिले में डेगू और मलेरिया की स्थिति :
वर्ष मलेरिया डेंगू
2015 107 189
2016 59 38
2017 42 419
2018 2 56
2019 5 29
2020 0 35
2021 1 993
2022 0 154
2023 2 89
2024 0 1

डेंगू के ये है लक्षण :
सिर दर्द

मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द

जी मिचलाना

उल्टी लगना

आंखों के पीछे दर्द

ग्रंथियों में सूजन

त्वचा पर लाल चकत्ते होना
-----
डेंगू से बचाव के उपाय
- साफ और सुरक्षित कपड़े पहनें।

- घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, गड्ढों को मिट्टी से भर दें।
- सप्ताह में एक बार कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज की को सुखाकर ही पानी भरें।
- मच्छर दानी का प्रयोग करें

जिले में डेंगू का एक पॉजिटिव केस मिला है। हालांकि मरीज की हालत ठीक है। ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं मिली है। रेपिड फीवर सर्वे शुरू हो चुका है। ढाणियों में सर्वे के निर्देश दिए गए है। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed