फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite the orders of the Deputy Commissioner, long route buses are passing through the cityDespite the orders of the Deputy Commissioner, long route buses are passing through the city

Fatehabad News: उपायुक्त के आदेशों के बाद भी शहर से होकर जा रही लंबे रूट की बसें

Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Despite the orders of the Deputy Commissioner, long route buses are passing through the cityDespite the orders of the Deputy Commissioner, long route buses are passing through the city
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर दोपहर के समय खड़ी लंबे रूट की बस।
फतेहाबाद। शहर को जाम से मुक्त करने को लेकर लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें उपायुक्त ने परिवहन विभाग व रोडवेज अधिकारियों को दिन के समय लंबे रूट वाली बसों शहर में प्रवेश न करने के आदेश दिए थे। अधिकारी उपायुक्त के आदेशों की पालना नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को हुई बैठक के बाद तीन दिनों तक पुराना बस स्टैंड के बाहर जब पड़ताल की गई तो रोजाना दोपहर के समय लंबे रूट की बसें जो दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य शहरों में जाती है वो शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर सड़क से सवारी उठाती और उतारती हैं। जिस कारण वहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। रोडवेज अधिकारी अपने जिले के बस चालकों को ही नहीं समझा पा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी रोडवेज बसें जो सिरसा से आते हुए दिल्ली व चंडीगढ़ जाती है, वो भी पुराना बस स्टैंड पर आकर रुकती हैं। बसों के पुराना बस स्टैंड पर रुकने से रोजाना जाम लगता है। हालांकि उपायुक्त ने लंबे रूट की सभी बसों को शहर में प्रवेश न करने के आदेश दिए हुए है। लेकिन फिर भी रोजाना लंबे रूट की बसें शहर से होकर जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed