{"_id":"68a21bb4a278b0b2f107baf6","slug":"despite-strictness-against-drugs-youths-entered-the-locality-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138723-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे के खिलाफ सख्ती के बावजूद युवक मोहल्ले में घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे के खिलाफ सख्ती के बावजूद युवक मोहल्ले में घुसे
Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गुरूनानकपुरा मोहल्ले में की गई नाकेबंदीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर के गुरुनानकपुरा मोहल्ला में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब तीन युवक एक घर में घुसते हुए पकड़े गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुल पांच से छह युवक मोहल्ले की छतों से कूदते हुए भाग रहे थे।
लोगों का आरोप है कि ये युवक नशीले पदार्थों की खरीदारी करने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे थे। सूचना मिलते ही गुरुनानकपुरा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन युवकों को पकड़कर अपने साथ ले गई। हालांकि पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को उनके पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। तीनों युवकों को 24 घंटे के लिए डिटेन किया गया है।
स्थानीय निवासियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इलाके में नाके लगे होने के बावजूद नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री जारी है। उनका आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नशे का धंधा नहीं रुक रहा, और युवा खुलेआम मोहल्ले में घूमते हैं।
विज्ञापन
-
एसपी ने लगवाए हैं नाके
गुरुनानकपुरा मोहल्ला को शहर में नशा बेचने वालों का गढ़ माना जाता है। एसपी सिद्धांत जैन ने अप्रैल में आते ही मोहल्ले में एंट्री प्वाइंट पर चारों तरफ पुलिस नाके लगवाए थे। इन नाकों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम का कहना है कि यहां नाकेबंदी की हुई है और पूरी तरह से सख्ती है। दोपहर को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। तीन युवकों को पकड़ा था लेकिन उनके पास कोई नशीले पदार्थ नहीं मिला है। तीनों को 24 घंटे के लिए डिटेन किया गया है।