फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Despite fines and warnings, farmers are burning stubble

जुर्माने व चेतावनियों के बावजूद किसान जला रहे पराली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Despite fines and warnings, farmers are burning stubble
गांव ढाणी माजरा में खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रशासन के लाख आग्रह, जुर्माने व चेतावनियों के बावजूद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। जिले में धान की पराली में आग लगाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार को हरसेक ने कृषि विभाग को जिले में पराली जलाने की 26 लोकेशन भेजी, वहीं कृषि विभाग के पास एक जगह पर आग लगने की सूचना मिली। जिले में अब तक 228 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 60 किसानों को जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

लगातार पराली में लग रही आग के कारण वीरवार को जिले में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर जा पहुंचा है। वीरवार को जिले में एक्यूआई 255 अंकित किया गया। पिछले कई दिनों से कृषि विभाग के डीडीए पराली न जले, इसके लिए अभियान चलाए हुए हैं। जुर्माने के साथ-साथ वे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने किसानों को पराली जलाने पर जमीन कुर्क से लेकर आर्म लाइसेंस रद्द करने, मेरी फसल पोर्टल पर पंजीकरण रद्द करने जैसी चेतावनी भी दी लेकिन किसान है कि किसी की सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

वहीं जिले में हरसेक ने वीरवार को 26 स्थानों की फायर लोकेशन भेजी, वहीं कृषि विभाग के पास अन्य स्रोतों से पराली जलाने की एक शिकायत आई। रतिया के गांव हुकमावाली, बादलगढ़ व महमड़ा में पराली जलाई गई। वहीं जिले के अन्य गांवों में किसान पराली जलाते रहे। कृषि विभाग ने वीरवार को 10 किसानों को 2500-2500 रुपये का जुर्माना ठोका है। वहीं अब तक पराली जलाने के 228 मामले सामने आ चुके हैं और 60 किसानों को एक लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किसानों को मौके पर ही किया जुर्माना
एसडीएम राजेश कुमार ने वीरवार को उप तहसीलदार राजेेश गर्ग, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. भीम सिंह को साथ लेकर पराली जलाने की रोकथाम को लेकर गांव बीघड़, चबलामोरी, सालमखेड़ा, बरसीन, माजरा व ढाणी माजरा का दौरान किया। माजरा गांव में दो किसान व ढाणी माजरा में एक किसान पराली को आग लगाते पाए गए, जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आग को बुझवाया व किसानों को मौके पर ही जुर्माना लगाया।

कोट
जिले में किसानों को आगजनी से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जो किसान पराली में आग लगा रहे हैं, उनको जुर्माना भी ठोका जा रहा है, वहीं आगजनी की सूचना पाकर मौके पर जाकर आग बुझवाई जा रही है। वीरवार को तीन स्थानों पर एसडीएम के नेतृत्व में पराली में लगी आग बुझाई गई और किसानों को जुर्माना किया गया।
-डॉ. भीम सिंह, एसडीओ कृषि विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed