फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Superintendent of Public Health Department arrested for taking bribe of four thousand rupees

चार हजार रुपये रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य विभाग का उपाधीक्षक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Deputy Superintendent of Public Health Department arrested for taking bribe of four thousand rupees
विजिलेंस की गिरफ्त में रिश्वत लेते पकड़ा गया जनस्वास्थ्य विभाग का उपाधीक्षक (मास्क लगाए हुए)। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। विजिलेंस टीम ने वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के उपाधीक्षक शमशेर सिंह को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोप है कि शमशेर सिंह बिल पास करने के लिए ठेकेदार से आठ हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहा था और चार हजार पहले ले चुका था। वीरवार को चार हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव भिरड़ाना और दरियापुर व कई अन्य गांवों में जलघर मरम्मत कार्य करवाया गया था। विजिलेंस को दी शिकायत में ठेकेदार फतेहाबाद निवासी नवनीत ने बताया कि वर्ष 2021 में किए गए मरम्मत कार्य के बिल पास करवाने के लिए वह जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर काट रहा था। उसके करीब 23 लाख रुपये के बिल थे, कुछ पास हो गए और कुछ लटके हुए थे। जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में तैनात उप अधीक्षक शमशेर सिंह ने आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। उसने बिल पास करने के लिए चार हजार रुपये पहले दे दिए लेकिन उप अधीक्षक ने बिल पास नहीं किए और चार हजार रुपये की और मांगने लगा। इसके चलते उसने विजिलेंस को सूचना दी। राज्य चौकसी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक राकेश मलिक के नेतृत्व में टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दबिश दी। यहां पर टीम ने सहायक उप अधीक्षक शमशेर सिंह को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में रह चुका है जनस्वास्थ्य विभाग
भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पहले भी सुर्खियों में रह चुका है। पिछले दिनों कार्यालय के ही कर्मचारी ने आरटीआई लगाकर भ्रष्टाचार के कई मामले का खुलासा किया था। इसके चलते कर्मचारी पर हमला करवा दिया गया था। हमला करवाने में विभाग के एसडीओ आशीष कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल मिले थे। एसडीओ को गिरफ्तार भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
केस दर्ज कर लिया : डीएसपी
सूचना देकर ठेकेदार नवनीत ने बताया था कि उसने वर्ष 2021 में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से गांवों में पानी की डिग्गियां बनवाई गई थी और कुछ की मरम्मत की थी। इस दौरान के बिल थे। यहां उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने बिल पास करने के लिए 8 हजार रुपये मांगे थे। चार हजार रुपये पहले दे दिए, चार हजार रुपये वीरवार को लेते हुए पकड़ लिया गया। केस दर्ज कर लिया गया है।
-राकेश मलिक, डीएसपी, विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed