रतिया। गांव भूंदड़वास के सरपंच सर्वजीत सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामला रद्द करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर बुधवार को सरपंच एसोसिएशन के सदस्य व ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक नर सिंह व शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह से मिले। उन्होंने ग्राणीणों को बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
सरपंच सर्वजीत सिंह व अन्य लोगों उप पुलिस अधीक्षक को बताया कि बीडीपीओ कार्यालय में जो झगड़ा हुआ था। उसमें धर्मपाल शर्मा की ओर से गांव भूंदड़वास के चार निर्दोष लोगों के नाम पुलिस को दिए गए थे लेकिन उक्त झगड़े में मनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, चमकौर सिंह, अमृतपाल का किसी भी प्रकार का कोई कसूर नहीं है क्योंकि झगड़े के दौरान वह मौके पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि अगर निर्दोष लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई तो सरपंच एसोसिएशन को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।