फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deputy Pradhan lodged a complaint against AAP councilor

Fatehabad News: उपप्रधान ने आप के पार्षद के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Deputy Pradhan lodged a complaint against AAP councilor
रतिया सिटी थाने में शिकायत देने पहुंचे नगर पालिका के उप प्रधान जोगिंदर नंदा व नगरपालिका पार्षद
रतिया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहसचिव व वार्ड 12 के पार्षद सतपाल लड़वाल की ओर से गत दिवस रतिया नगर पालिका के अधिकारियों व प्रधान, उपप्रधान व अन्य पार्षदों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद बुधवार को नगर पालिका के उपप्रधान जोगिंदर नंदा के नेतृत्व में कई पार्षद शहर थाना में पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के पार्षद सतपाल के खिलाफ शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और साथ ही भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोपों के सबूत सार्वजनिक किए जाने की मांग भी की। नगर पालिका के उप प्रधान जोगेंद्र नंदा व पार्षदों ने आरोप लगाया कि आम आदमी के पार्टी के पार्षद सतपाल सिंह ने पिछले दिनों मीडिया में वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि नगर पालिका के सभी अधिकारी प्रधान उप प्रधान व सभी पार्षद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। विकास कार्य की आड़ में भ्रष्टाचार करते हैं, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सतपाल लड़वाल के पास नगर पालिका के अधिकारियों और प्रधान उप प्रधान व पार्षदों के प्रति भ्रष्टाचार के कोई सबूत है तो उन्हें सार्वजनिक किए जाने चाहिए अन्यथा उन्हें सभी लोगों के सामने माफी मांगनी चाहिए। उप प्रधान जोगिंदर नंदा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले पार्षद से पूरे सबूत मांगे जाए अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने पार्षद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें सभी पार्षदों की मीटिंग बुलाकर कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। इस दौरान पार्षद अजमेर सिंह, गुरप्रीत गोपी, पार्षद प्रतिनिधि रमेश कुमार गर्ग, जसवीर सिंह, हैप्पी, करनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed