{"_id":"613f8d4c8ebc3eb7806b6b33","slug":"department-sent-messages-to-students-fees-will-have-to-be-paid-till-18-waiting-for-ba-merit-list-fatehabad-news-hsr6115946135","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने विद्यार्थियों को भेजे मैसेज, 18 तक भरनी होगी फीस, बीए की मेरिट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने विद्यार्थियों को भेजे मैसेज, 18 तक भरनी होगी फीस, बीए की मेरिट का इंतजार
विज्ञापन
महाविद्यालय में मेरिट सूची देखते विद्यार्थी।
- फोटो : Fatehabad
उच्चतर शिक्षा विभाग ने बीए की मेरिट सूची पोर्टल पर जारी नहीं की है। इसके अलावा अन्य संकायों की जारी की गई मेरिट सूची को भी पोर्टल से हटा लिया गया है। मेरिट सूची में शामिल हुए विद्यार्थियों को मैसेज के द्वारा सूचना दी गई है। इसके अलावा मेरिट सूची में नाम देखने के लिए पोर्टल पर लिंक जारी किया गया है।
वहीं विभाग ने फीस के लिए पोर्टल पर लिंक जारी कर दिया है। विद्यार्थी 18 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। पहले 15 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते थे। दूसरी मेरिट सूची अब 17 सितंबर की जगह 21 को जारी होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है। दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकेंगे।
कॉलेज लॉगइन पर ही जारी हुई मेरिट सूची
उच्चतर शिक्षा विभाग ने बीए को छोड़कर अन्य की मेरिट सूची 11 सितंबर को जारी कर दी थी। 12 सितंबर को विभाग ने मेरिट सूची जारी की लेकिन ये सूची कॉलेज के लॉगइन पर जारी की गई। फीस भरने का लिंक भी सोमवार को ही विभाग ने जारी किया है। विद्यार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन
कोट
उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेरिट सूची के लिए पोर्टल पर लिंक जारी कर दिया है। फीस भरने का भी ऑप्शन आ गया है। पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी फीस भरकर दाखिला ले लें।
- राजेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी, भट्टूकलां