फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DEO will go to school to investigate hostel warden case

Fatehabad News: हॉस्टल वार्डन मामले में जांच के लिए स्कूल में जाएंगी डीईओ

Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
DEO will go to school to investigate hostel warden case
फतेहाबाद। गांव कुम्हारिया में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में हॉस्टल वार्डन पर लगे जातिसूचक गाली-गलौज के आरोप मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई सोमवार को जांच करने के लिए जाएंगी। वहीं मामले में कार्रवाई को लेकर पीडि़त छात्रा व उसके पिता रविवार को हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन प्रो. रविन्द्र बलियाला से मिले और शिकायत दी। पीडि़त के पिता ने मामले में कार्रवाई की मांग की और कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करके कार्रवाई करवाई जाए। वहीं बताया जा रहा है कि मामले को लेकर दूसरा पक्ष भी एसपी से मिलने के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके मौजूद न होने के चलते मिल नहीं पाए। मामले के मुताबिक एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी गांव कुम्हारिया के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ती है।
विज्ञापन

हॉस्टल वार्डन ने बेटी के साथ जातिगत गाली-गलौज किया और भेदभाव भी किया जाता है। जब उसने हॉस्टल वार्डन से मामले को लेकर बात की तो गलत व्यवहार किया गया। मामले को लेकर जब शिकायत की गई तो बेटी पर दबाव भी डाला गया। पिता ने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed