फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DEO inspected Jakhandadi school with his team

Fatehabad News: डीईओ ने टीम के साथ जाखनदादी स्कूल का किया निरीक्षण

Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
DEO inspected Jakhandadi school with his team
रतिया गांव जाखनदादी के स्कूल में पौधारोपण करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी । स्रोत : स्वयं
रतिया। जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने अपनी टीम के साथ राजकीय माध्यमिक स्कूल जाखनदादी में मुख्यमंत्री सौंदर्यकरण योजना के तहत निरीक्षण किया। स्कूल मुखिया संदीप कुमार संधा ने टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में पढ़ रहे 550 बच्चों के बारे में बातचीत की। इसके पश्चात टीम ने मुख्यमंत्री स्कूल सौंदर्यकरण के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुसार विद्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था, लड़कों व लड़कियों के शौचालय की साफ सफाई, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पुस्तकालय, विज्ञान कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी कॉर्नर, खेल का मैदान, कचरा प्रबंधन व्यवस्था, रसोईघर की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा टीम ने किचन गार्डन, फूलों की नर्सरी, स्कूल प्रांगण, स्मार्ट कक्षा कक्ष, फर्नीचर, विद्यालय की मुख्य द्वार, दीवारों की पेंटिंग आदि का निरीक्षण किया। विद्यालय के देवीलाल पीटीआई व हरजिंदर कंबोज ने टीम को वर्ष 2024-25 में विद्यालय में हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में दो शेड एक ब्लॉक समिति अध्यक्ष व एक शेड जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा विद्यालय में बनवाए गए हैं। निरीक्षण के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ स्कूल में दो पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed