फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DEO and BEO inspected Tahliwali school

Fatehabad News: डीईओ और बीईओ ने किया टाहलीवाली स्कूल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
DEO and BEO inspected Tahliwali school
फतेहाबाद। गांव टाहलीवाली में मंगलवार को झूले पर खेलते समय चार साल की बच्ची की हुई मौत मामले में बुधवार को कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह और फतेहाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्कूल शिक्षकों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा ग्रामीणों से भी घटनास्थल की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों को बताया गया कि चार साल की आसमीन के भाई यहां पर पढ़ने के लिए आते हैं। प्रार्थना सभा के बाद बच्ची स्कूल में पहुंची थी और इस दौरान झूले पर खेल रही थी। झूले पर लगी रस्सी बच्ची के गले में अटकने से बेसुध हो गई थी। स्कूल शिक्षकों को पता चला तो तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, जब पर उसे मृत घोषित कर दिया गया था। कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि मामले को लेकर टीम ने स्कूल में जाकर जांच की है। बच्ची स्कूल में पढ़ती नहीं थी और उसके भाई यहां पर पढ़ने के लिए आते हैं और इसलिए वह यहां पर खेलने के लिए आ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed