फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dentist missing from Kulana's hospital, businessman from Tohana accused of harassment, wife filed a complaint with the police.

Fatehabad News: कुलां के अस्पताल से डेंटिस्ट लापता, टोहाना के कारोबारी पर प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dentist missing from Kulana's hospital, businessman from Tohana accused of harassment, wife filed a complaint with the police.
कुलां। गांव कुलां से मानसिक रूप से परेशान डेंटिस्ट अस्पताल में पत्र लिखकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस बारे में उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने टोहाना के एक व्यवसायी पर उसके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुलां पुलिस चौकी में दी शिकायत में गांव कुलां निवासी मोनिका ने बताया कि उसका पति पवन कुमार कुलां चौक के नजदीक दांतों का अस्पताल चलाते हैं। मंगलवार दोपहर को वह घर पर खाना बनाने गई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह अस्पताल पहुंची तो पति नहीं मिले। फोन किया तो घंटी बजती रही। इस दौरान अस्पताल में उनके पति द्वारा लिखा एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने टोहाना के एक व्यवसायी पर नाजायज रूप से रुपये के लेनदेन के लिए प्रताड़ित करने का जिक्र किया है। मोनिका ने बताया कि उसका पति पवन कुमार 4-5 दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। पवन कुमार की पत्नी ने पुलिस से उसके पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

यह लिखा पत्र में
टोहाना निवासी टायरों का बिजनेस करने वाले एक व्यवसायी ने काफी समय पहले मर्जी से क्रिप्टोकॉइन में ऑनलाइन निवेश किया था। उसने जितना निवेश किया था, उतना पैसा वह पूरा कर चुका है। इसके बावजूद वह बार-बार रुपये की मांग कर रहा है। वह उसे धमकी भी देता है, इसे लेकर टोहाना के उक्त कारोबारी द्वारा अपनी पत्नी के नाम उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है। इससे पवन और उसका परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उसे या उसके परिवार के सदस्य को कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार टोहाना का उक्त कारोबारी और उसकी पत्नी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed