फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue larvae found in 14 houses

14 घरों में मिला डेंगू का लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in 14 houses
पानी की टंकी में लारवा की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पिछले पांच दिनों से डेंगू का जिले में एक भी नया केस नहीं आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक को राहत मिली है। जिले में लगाई गई अलग-अलग टीमों ने मंगलवार को 1746 घरों में लारवा ढूंढने के लिए जांच अभियान चलाया। इस दौरान 14 घरों में लारवा मिला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक चार लाख 42 हजार 290 घरों में जांच कर ली गई है। अब तक 5266 लोगों को म्यूनिसिपल बाइलाज एक्ट 1973 के अंडर सेक्शन 214 के तहत नोटिस दिए जा चुके हैं। वहीं, इसी एक्ट के तहत चार लोगों के चालान किए गए हैं। टीम सदस्यों ने दवा डालकर लारवा खत्म किया और घर में रहने वाले लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अब तक जिले में 5416 घरों में लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

डेंगू के लिए गए 55 सैंपल, दो हुए डिस्चार्ज
डेंगू के जिले में मंगलवार को 55 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 3906 सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 968 डेंगू मरीज मिले हैं। अभी फिलहाल जिले में एक ही डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। पहले अस्पताल में दाखिल मरीजों की संख्या तीन थी, लेकिन दो मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को 1286 टैंक और 449 कूलरों को जांचा है। 293 पानी की हौदी भी जांची गई है। 1094 गमले व कंटेनर जांचे गए। इसके अलावा 1057 जगहों पर टायर, फ्रिज की ट्रे आदि में भी लारवा जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed