{"_id":"62e2cd8cd7566c55e22bf684","slug":"dengue-larva-found-at-e-disha-centre-and-dc-office-fatehabad-news-hsr637864268","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई दिशा केंद्र और डीसी कार्यालय में मिला डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई दिशा केंद्र और डीसी कार्यालय में मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन
लघुसचिवालय की टंकियों में जमा गंदगी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू और मलेरिया को लेकर प्रशासन के उच्च अधिकारी लोगों को जागरूकता का पाठ पढ़ा रहे हैं लेकिन खुद जागरूक नहीं हैं। इसकी पोल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सर्वे के दौरान खोल दी है। लघुसचिवालय के खंड एक और द्वितीय की पानी और कूलरों की टंकी में डेंगू कर लारवा मिला है। यहां तक सर्वे के दौरान पानी की टंकियों पर ढक्कन नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित कार्यालयों को नोटिस जारी किए हैं।
बता दें कि वीरवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और पॉलीक्लीनिक की टीम लघुसचिवालय के प्रथम खंड में पहुंची। टीम ने यहां पर छत पर रखी टंकियों की जांच की। जांच के दौरान टंकियों पर ढक्कन नहीं लगे मिले और उसमें लारवा मिला। टीम ने उपायुक्त कार्यालय के कूलरों की जांच की। यहां पर कूलर में लारवा मिला। टीम ने इसके बाद लघुसचिवालय के द्वितीय खंड की छत पर रखी पानी टंकियों का निरीक्षण किया। यहां पर 25 में से 20 टंकियों पर ढक्कन ही नहीं मिले। इसके अलावा यहां भी लारवा मिला। टीम ने ई दिशा केंद्र के कूलरों का निरीक्षण किया तो लारवा मिला। जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग लारवा मिलने पर 415 नोटिस जारी कर चुका है। हालांकि जिले में अब तक डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। जिले में मलेरिया की 40 हजार 812 स्लाइड बनाई जा चुकी है और डेेंगू के 70 सैंपल लिए गए हैं।
तो लघुसचिवालय में काई युक्त पानी पी रहे अधिकारी-कर्मचारी और जनता
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब लघुसचिवालय की पानी टंकियों का निरीक्षण किया तो उन पर ढक्कन नहीं लगे मिले, इसके अलावा अंदर काई और गंदगी जमा थी। टंकियों के हालात ऐसे कि कई सालों से सफाई ही नहीं की गई है। इसको देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गए। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पानी के हालात ऐसे है, जिसे पीकर कोई भी बीमार हो सकता है।
विज्ञापन
रैपिड फीव सर्वे में मिले 1630 बुखार पीड़ित
स्वास्थ्य विभाग एक जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक रैपिड फीवर सर्वे चलाता है। इस माह चलाए गए सर्वे में 1630 वायरल बुखार पीड़ित मिले है। हालांकि डेंगू और मलेरिया का जिले में अब तक कोई केस नहीं मिला है।
अब तक मिले डेंगू के केस
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 0
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सरकारी कार्यालयों में भी टीमें जाकर सर्वे कर रही है और डेंगू के लारवा की जांच कर रही है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
-डॉ. हनुमान, उप सिविल सर्जन

फतेहाबाद के लघुसचिवालय में पानी की टंकियों की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : Fatehabad