{"_id":"617988642bab7916a266d3cd","slug":"dengue-broke-record-71-new-cases-were-found-every-third-person-who-gave-the-sample-suffers-fatehabad-news-hsr615533420","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने तोड़ा रिकॉर्ड, 71 नए केस मिले, सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने तोड़ा रिकॉर्ड, 71 नए केस मिले, सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति पीड़ित
विज्ञापन
फतेहाबाद के पॉलीक्लीनिक में फोगिंग करता कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू जिले में बेकाबू होता जा रहा है, रोजाना नया रिकॉर्ड बन रहा है। जिले में पहले डेंगू का सैंपल देने वाला हर 10वां मरीज पॉजिटिव मिल रहा था, लेकिन अब सैंपल देने वाला हर तीसरा व्यक्ति पीड़ित मिल रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के 71 नए केस मिले हैं। एक दिन में मिलने वाले डेंगू मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिले में डेंगू के कुल मरीजों का आंकड़ा 598 तक पहुंच गया है। मात्र 12 दिनों में ही जिले में 493 डेंगू केस मिल चुके हैं।
बता दें कि सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज फतेहाबाद शहर में मिल रहे हैं। अब धीरे-धीरे डेंगू गांव में भी फैलना शुरू हो गया है। बुधवार को जिले में डेंगू के 114 सैंपल लिए गए हैं। अब तक 1862 डेंगू सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में बुधवार तक 1862 डेंगू सैंपल लिए जा चुके हैं, इसमें 598 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को जिले में 114 सैंपल लिए गए हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में किस तरह से डेंगू फैल रहा है।
जिले में यहां मिले डेंगू पीड़ित मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में बुधवार को सन्यास आश्रम रोड निवासी 18 वर्षीय युवक, शादीराग घी वाली गली में बुजुर्ग, फतेहाबाद निवासी 27 वर्षीय युवक, अनाजमंडी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, अशोक नगर निवासी युवती, ढिंगसरा निवासी 23 वर्षीय युवक, रतिया सीएचसी में 32 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी, टोहाना में 29 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय किशोर, फतेहाबाद के थाना रोड निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला, लंग मोहल्ला निवासी महिला, बीघड़ रोड निवासी 36 वर्षीय युवती, अयाल्की निवासी महिला, फतेहाबाद के ठाकर बस्ती निवासी 3 वर्षीय युवती, बीघड़ रोड फतेहाबाद निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी, अग्रवाल कॉलोनी निवासी युवती, गांव मेहूवाला निवासी युवती, गांव खाबड़ाकलां निवासी महिला, भोडिया खेडा निवासी युवक आदि डेंगू पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन
4858 घरों में मिल चुका है लारवा
जिले में अब तक 4858 घरों में लारवा मिल चुका है, पहले की तुलना में लारवा मिलने वाले घरों की संख्या कम हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें 3.98 लाख घरों में सर्वे कर चुकी है। इस दौरान 4858 घरों में लारवा मिला है।
डेंगू पता लगाने के लिए निजी अस्पताल कार्ड टेस्ट पर दे रहे जोर, वसूल रहे 600 रुपये
निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की ओपीडी रोजाना बढ़ रही है। हालात ये हैं कि अस्पताल में बेड तक नहीं मिल रहे है। डेंगू का पता लगाने के लिए निजी अस्पताल कार्ड टेस्ट कर रहे हैं, इसके 600 रुपये लिए जा रहे हैं हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसको मान्यता नहीं देता है। डेंगू की पूरी पुष्टि के लिए निजी अस्पताल कार्ड टेस्ट के साथ एलाइजा टेस्ट के लिए भी सैंपल भेज रहे है। नागरिक अस्पताल में एलाइजा टेस्ट फ्री होता है।
डेंगू मरीज के आसपास के 15 घरों लारवा ढूंढेगी टीम
डेंगू मरीज की अब पूरी हिस्ट्री ली जाएगी। मरीज की अगर ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम आसपास के 15 घरों का सर्वे करेगी। यहां पर टीम लारवा ढूंढेगी। इससे टीम पता लगाएगी कि मरीज को डेंगू कैसे हुआ है। सिविल सर्जन ने जिले के सभी अस्पतालों के इंचार्ज की बैठक लेकर इसे सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
रतिया में भी शुरू होगा महाअभियान
फतेहाबाद शहर की तरह स्वास्थ्य विभाग ने रतिया में भी महाअभियान शुरू कर दिया है। यहां पर 70 टीमें तैनात की गई है। ये टीमें पूरे शहर का सर्वे करेंगी और लारवा ढूंढेगी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद में 6 दिन तक महाअभियान चलाया था।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे करने में जुटी हुई है। रतिया में लारवा ढूंढने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा डेंगू मरीज के घर के आसपास के 15 घरों का सर्वे भी किया जाएगा। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।