फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dengue: Agarwal Colony becomes hotspot, larvae found in 15 houses

डेंगू : अग्रवाल कॉलोनी बना हॉटस्पॉट, 15 घरों में मिला लारवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dengue: Agarwal Colony becomes hotspot, larvae found in 15 houses
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर पानी के टैंक को खाली करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर शहर के लोग गंभीर नहीं है। सर्वे में हर दूसरे घर में लारवा मिल रहा है। डेंगू को लेकर अग्रवाला कॉलोनी हॉटस्पॉट होने के बावजूद भी यहां लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 250 घरों में सर्वे किया। यहां पर करीब 200 घरों में लारवा मिला है लेकिन 15 घरों में ज्यादा लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। अग्रवॉल कॉलोनी में पिछले साल डेंगू के केस अधिक मिलने के कारण विभाग ने हॉटस्पॉट घोषित किया था। हालांकि इस साल अभी तक जिले में डेंगू मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर फतेहाबाद में करवाए गए पिछले माह सर्वे के दौरान 408 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी हुए हैं। विभाग ने 13 हजार घरों में सर्व किया था।
विज्ञापन


जिले में ये है डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 0
डेंगू के लक्षण
अचानक तेज बुखार होना
अचानक तेज सिर दर्द होना
मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
आंखों के पीछे दर्द होना

ये रखें सावधानियां
- खुद दवा न खाएं
- घरों के अंदर, आसपास गड्ढ़ाें में सात दिन से अधिक पानी इक्कट्ठा न होने दें।
- पुराना सामान जैसे टायर, ट्यूब, खाली-डिब्बे, पॉलीथिन के लिफाफे खुल में न फेंके
- हैंड पंप और नल के आसपास पानी जमा न होने दें
डेंगू से बचाव को लेकर ये करें
- घरों के आसपास गड्ढ़ों में मिट्टी भरवा दें।
- अपने कुलर, हौदी या अन्य पानी से भरे हुए बर्तन सप्ताह में एक बार जरूर खाली करें।
- शरीर को ढककर रखें तथा मच्छर रोधी दवा या क्रीम व कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें एवं पूरी बाजू के वस्त्र पहनें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें।
बाढ़ राहत शिविरों में जांच के दौरान 1479 बुखार केस मिले
स्वास्थ्य विभाग बाढ़ राहत केंद्रों में कैंप लगाकर जांच कर रहा है। अब तक लगाए गए 1353 कैंपों में 15615 लोगों की जांच हो चुकी है। जांच के दौरान बुखार के 1479, पेट के 655, आंखों संबंधित रोग के 806, चर्म रोग से संबंधित 3340 और अन्य बीमारी के 9203 केस मिल चुके है।
विज्ञापन

कोट
स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल को लेकर लगातार सर्वे करवा रहा है। जहां पर पानी ठहरा हुआ है वहां पर दवाई डलवाई जा रही है। डोर-टू-डोर जाकर भी टीम जांच कर रही है और लारवा मिलने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed