फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demonstration done against suspension of DEO, fatehabad

डीईओ के निलंबन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jan 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration done against suspension of DEO, fatehabad
डीईओ के निलंबन के विरोध में आयोजित सभा को संबोधित करते अध्यापक नेता। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को निलंबित किए जाने के विरोध में शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी के आह्वान पर विभाग के कर्मचारियों और अध्यापकों ने शुक्रवार को रोष प्रदर्शन किया। जिले के सभी अध्यापक संगठनों, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, प्रिंसिपल एसोसिएशन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, गेस्ट टीचर यूनियन, जनशिक्षक अधिकार मंच, सलाह, सर्वशिक्षा कर्मचारी संघ, कंप्यूटर एव लैब सहायक, अनुसूचित जाति अध्यापक संघ, शारीरिक शिक्षक संघ, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, अभिभावक संघ, हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, एसएफआई, डीवाईएफआई के सदस्यों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन के बाद विधायक दुड़ाराम को ज्ञापन सौंपकर डीईओ के निलंबन को तुरंत रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए हसला के जिला प्रधान राम सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला सचिव कृष्ण नैन व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग शिक्षाविद, ईमानदार एवं साफ छवि के धनी हैं। उनके निलंबन से फतेहाबाद जिले के अध्यापकों में रोष है। उन्होंने बताया कि बिना किसी प्रारंभिक जांच के जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस स्थिति के मद्देनजर शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी मांग करती है कि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को मान सम्मान सहित तत्काल बहाल किया जाए ताकि वे अपने कर्तव्य को निष्ठा से पालन कर सकें। सभी ने आगामी आंदोलन के बारे संयुक्त निर्णय लिया कि अगर 5 जनवरी तक अधिकारी की ससम्मान बहाली नहीं होती है तो 6 जनवरी को जिले के सभी शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, जनसंगठन मिलकर उपायुक्त कार्यालय फतेहाबाद में प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed