फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demanded Rs 1684.32 lakh from the government for development in ten new legal colonies of the city

Fatehabad News: शहर की दस नई वैध काॅलोनियों में विकास के लिए सरकार से मांगे 1684.32 लाख

Sat, 14 Oct 2023 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Oct 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Demanded Rs 1684.32 lakh from the government for development in ten new legal colonies of the city
टोहाना। सरकार द्वारा शहर में पास की गई 10 काॅलोनियां में विकास कार्य करवाने के लिए नगर परिषद ने खाका तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत 1684.32 लाख रुपये की लागत एस्टीमेट बनाया गया है। विभाग ने यह एस्टीमेट जिला नगर आयुक्त के माध्यम से सरकार के पास भेज दिया है ताकि फंड रिलीज करवा कर विकास कार्य को शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार ने कुछ समय पहले शहर की 10 अवैध कॉलोनी को वैध किया था। इसके बाद से लोगो द्वारा सुविधाएं देने की मांग की जा रही है। अब नगर परिषद द्वारा इन कॉलोनियो में विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ के निर्देशानुसार जेई मनोज कुमार एवं सुमित कुमार ने इन सभी काॅलोनियों का दौरा कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, ताकि इन काॅलोनियों में नगर परिषद विभाग की और दी जाने वाली हर सुविधा दी जा सके। रिपोर्ट के अनुसार उक्त कालोनियों में बिजली की सुविधा के लिए कार्य दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व सीवरेज लाइन और पानी की व्यवस्था जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जानी है। संवाद
विज्ञापन


इन कॉलोनियों में होगा विकास
नगर परिषद द्वारा शहर रतिया रोड पर बसी डॉ. बीआर आंबेडकर और गांधी कर्मचारी सोसाइटी की काॅलोनी में 2.59 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 322.66 लाख, सावन विहार कॉलोनी में 0.53 किलोमीटर के लिए 83.53 लाख, टिब्बा कॉलोनी विस्तार की 2.16 किलोमीटर के लिए 295.59 लाख, एनक्लेव कॉलोनी की 1.3 किलोमीटर के लिए 202.16 लाख, गुप्ता कॉलोनी विस्तार की 1.08 किलोमीटर के लिए 132.84 लाख, मेडिकल इनक्लेव विस्तार की 1.25 किलोमीटर के लिए 245.40 लाख, एकता नगर के 0.85 किलोमीटर एरिया के लिए 143.42 लाख, कोर्ट कालोनी की 0.5 किलोमीटर के लिए 63.65 लाख, सना काॅलोनी के 0.18 किलोमीटर के लिए 27.24 लाख रुपये, इंदिरा काॅलोनी विस्तार की 0.99 किलोमीटर के लिए 101.37 लाख, 482 स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 15.99 लाख रुपये का खाका तैयार किया गया है। वहीं इन काॅलोनियों में लगे स्ट्रीट पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 50.47 लाख रुपये की मांग की गई है। विभाग के अनुसार, इन सभी काॅलोनियों में 11.65 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनको भेजी गई है कॉपी

नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा उक्त सभी दस काॅलोनियों की रिपोर्ट तैयार करने के बाद विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, एसडीएम टोहाना, नगर परिषद प्रधान नरेश बंसल को कॉपी भेजी गई है ताकि उक्त कार्यों की बजट व्यवस्था की जा सके।



शहर की नई पास दस काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइट, सड़क बनाने व स्ट्रॉम वाटर ड्रेन लाइन के सुविधा हेतु विभाग के उच्च अधिकारियों के माध्यम से सरकार के पास रिपोर्ट भेजी है, जिसके तहत 1684.32 लाख का एस्टीमेट तैयार करके राशि की डिमांड की गई है।
-अंकित वशिष्ठ, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article