फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to upgrade Government High School of village Dhani Sanchala in Fatehabad district

चेतावनी: एक सप्ताह में स्कूल अपग्रेड नहीं किया तो पूरे गांव की महिलाएं करेंगी आमरण अनशन, विद्यार्थियों ने दिया धरना

Wed, 20 Jul 2022 02:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:14 AM IST
सार

ढाणी सांचला में दूसरे दिन भी स्कूल के गेट के बाहर विद्यार्थियों ने धरना दिया। भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दिया और महिलाएं भी घर का कामकाज छोड़कर पांच घंटे तक धरने में शामिल हुई।

विज्ञापन
Demand to upgrade Government High School of village Dhani Sanchala in Fatehabad district
धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी सांचला के राजकीय हाई स्कूल को अपग्रेड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को ढाणी सांचला व ढाणी भोजराज तथा सांचला गांव की महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ धरना दिया। शासन-प्रशासन को चेताया कि एक सप्ताह के अंदर अगर स्कूल अपग्रेड नहीं किया गया तो पूरे गांव की महिलाएं आमरण अनशन करेंगी।

विज्ञापन


सोमवार से स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर धरने पर बैठे तीन गांव के स्कूली बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों ने सरकार और नेताओं के खिलाफ रोष जताया। वहीं, मंगलवार को महिलाओं ने घर का कामकाज छोड़कर पांच घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा पाना सभी का अधिकार है। स्कूल अपग्रेड हो जाता है तो बच्चों को गांव में ही पढ़ाई करने का लाभ मिलेगा। कई बार संसाधनों के अभाव में दूर-दराज के स्कूलों में बच्चे पढ़ाई करने नहीं जा पाते हैं और पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने पर पूर्व सरपंच साधुराम, रामकुमार महला, सतबीर सिंह, पूर्व पंचायत सदस्य रामकुमार, जगदीश पारता आदि ने बताया कि तीन गांवों की दो पंचायतों के बीच एकमात्र राजकीय हाई स्कूल है। उपरोक्त गांवों के लिए रोडवेज की बसों का आवागमन भी नहीं है।

ग्रामीणों व विद्यार्थियों को 2 किलोमीटर पैदल चलकर ढाणी गोपाल बस स्टैंड से बसों में जाकर चढ़ते हैं। इसलिए अधिकतर परिवार लड़कियों को स्कूलों में पढ़ाई करवाने से पीछे हट रहे हैं जबकि सरकार बेटियों को पढ़ाने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही है। 

उधर, भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुमन हुड्डा ने विद्यार्थियों के बीच धरने पर पहुंचकर यूनियन की तरफ से समर्थन दिया। 

स्कूल में कक्षा 9वीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने किया बहिष्कार 
राजकीय हाई स्कूल ढाणी सांचला में नौवीं व दसवीं के सभी विद्यार्थी कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने में शामिल हुए। स्कूल के मुख्याध्यापक हरीश कंबोज ने बताया कि उपरोक्त दोनों कक्षाओं में 93 विद्यार्थी हैं, जो सभी मंगलवार को अपनी-अपनी कक्षा से नदारद रहे।


वहीं, कक्षा आठवीं से छठी के बीच में भी कुछ विद्यार्थी गैरहाजिर थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को बीईओ जगदीश सेवदा ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों की समस्या से संबंधित ज्ञापन लेकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया था। मगर मंगलवार को धरने पर कोई भी उच्च अधिकारी नहीं पहुंचा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed