{"_id":"6b007cac6934368cf103e945","slug":"demand-to-scrap-the-new-canal-water-system-and-commence-paddy-procurement-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-164989-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नहरी पानी की नई व्यवस्था रद्द करने और धान खरीद शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नहरी पानी की नई व्यवस्था रद्द करने और धान खरीद शुरू करने की मांग
Fri, 20 Nov 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
भट्टू नायब तहसीलदार हरिश कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान सभा सदस्य। स्त्रोत : संवाद
भट्टूकलां। नहरी पानी की नई व्यवस्था रद्द करने, मंडियों में धान की सरकारी खरीद दोबारा शुरू करने और खरीफ-2025 का बकाया फसल बीमा क्लेम जारी करने की मांग पर शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
किसान सभा की तहसील कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन की संयुक्त अध्यक्षता मास्टर हनुमान सिंह, कृष्ण चंद्र भादू, देवीलाल उर्फ सीएम साईं और कुलदीप सिंह सिद्धू ने की। रोहतास डूडी और सतबीर सिंह आजाद ने मंच संचालन किया। सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा मुख्य वक्ता रहे।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाखड़ा डैम से जुड़े हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में भूमिगत जल बेहद खारा है। यह सिंचाई और पीने योग्य नहीं है। ऐसे में नहरी पानी की दो सप्ताह बंदी और एक सप्ताह चालू रखने की नई व्यवस्था से किसानों की सिंचाई प्रभावित होगी। इससे फसल उत्पादन घटने के साथ पेयजल संकट भी गहरा सकता है। उपजाऊ भूमि के बंजर होने का खतरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में मांग की गई कि नई व्यवस्था तुरंत रद्द कर पहले की पद्धति बहाल की जाए। इसके तहत दो सप्ताह नहरी पानी की आपूर्ति और एक सप्ताह बंदी रहती थी। इसके अलावा खरीफ-2025 का फतेहाबाद जिले का बकाया फसल बीमा क्लेम बिना देरी किसानों के बैंक खातों में जमा करवाया जाए।
किसानों ने मंडियों में आ रहे धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बंद की गई सरकारी खरीद भी तत्काल शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में किसान नेता अभिमन्यु सहारण, मनीष सिवाच, अजय सिंह माचरा, राजमल, जगदीश शर्मा, रिछपाल सिंह भादू, रामनिवास, वजीर सिंह और धर्मपाल सहित अनेक किसानों ने विचार रखे।