फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to run canceled trains again on Hisar-Jakhal-Ludhiana route

Fatehabad News: हिसार-जाखल-लुधियाना रूट पर रद्द ट्रेनें फिर से चलाने की मांग

Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Demand to run canceled trains again on Hisar-Jakhal-Ludhiana route
 मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सहायक सीमा शर्मा को ज्ञापन देते हुए ग्रामीण बलकार सिंह।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन की टीम की ओर से ग्रामीण बलकार डूल्ट ने अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम कार्यालय में हिसार-जाखल लुधियाना रूट पर रद्द ट्रेनों को दोबारा चलाने के लिए मांग पत्र दिया है। बलकार सिंह ने रेल प्रबंधक कार्यालय सहायक सीमा शर्मा को लिखित पत्र दिया है।
इस मांग पत्र में जाखल जंक्शन से लुधियाना के बीच चलने वाली ट्रेन के विस्तार का पत्र टोहाना से होकर नरवाना तक करने की मांग की गई है। उत्तर रेलवे के नोटिस के अनुसार, लुधियाना जंक्शन पर तकनीकी कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण उपरोक्त ट्रेनों को हिसार से जाखल लुधियाना के बीच रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के रद्द होने से जमालपुर शेखां, पिरथला, ललोदा, जाखल और बरवाला के दैनिक यात्रियों पर अधिक असर पड़ रहा है। इन ट्रेनों के न चलने से दैनिक यात्री/ निजी-सरकारी कर्मचारी/ छात्र/ मजदूर वर्ग सभी को बहुत समस्या होती है। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों को 22 मार्च से 29 जून तक 100 दिनों तक रद्द किया गया है। इसलिए अनुरोध है कि इन्हें अस्थाई रूप से हिसार से धुरी के बीच चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए विभाग इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि समस्या का हल हो सके। दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल व हरजीत सिंह ने कहा कि इन ट्रेनों के रद्द होने के चलते आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीआरएम कार्यालय को इस समस्या पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed