{"_id":"6ab955fbd6f9b79c0f0f2555","slug":"demand-to-remove-conditions-for-paddy-procurement-threat-to-block-highway-if-not-met-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-161922-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान खरीद में शर्तें हटाने की मांग, न मानने पर हाईवे जाम की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान खरीद में शर्तें हटाने की मांग, न मानने पर हाईवे जाम की चेतावनी
Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में आयोजित महापंचायत में संबोधित करते हुए किसान नेता मुख्य वक्तामनदीप नथवान :संवाद
रतिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 17 मांगों का पत्र तहसीलदार को सौंपा गया।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित जिलास्तरीय पंचायत की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमप्रकाश हसंगा और उप प्रधान गग्गी चहल ने की जबकि मंच संचालन सुखचैन सिंह और महेंद्र मोची ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए वरिष्ठ किसान नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से धान खरीद में लगाई गई शर्तों को हटाने, डीएपी खाद की उपलब्धता और अन्य स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
पगड़ी संभाल जट्टा के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि मंडियों में धान खरीद सुचारू रूप से नहीं हुई तो किसान दिल्ली हाईवे जाम करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीद पर लगाई गई 28 क्विंटल प्रति एकड़ की शर्त को अस्वीकार्य बताया।
वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह संधू ने सरकार पर ट्रेड डील के नाम पर देश को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने का आरोप लगाया। पंचायत में लवी बाठ, सुरेश गढ़वाल, कर्मजीत सिंह सालमखेड़ा, रामपाल, गुरलाल नथवान, नाहर सिंह, कमल बराड़, सूखा भण्डाल सहित बड़ी संख्या में किसान-मजदूर उपस्थित रहे।