फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for flowers is increasing due to rain showered to welcome the candidates.

Fatehabad News: प्रत्याशियों के स्वागत में बरसाने के चलते फूलों की बढ़ रही मांग

Sat, 28 Sep 2024 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Sep 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for flowers is increasing due to rain showered to welcome the candidates.
फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड पर ​स्थित फूलों की दुकान।
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के चलते इन दिनों फूलों की मांग बढ़ी हुई है। कार्यकर्ताओं की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान होने वाली रैलियों और जनसभाओं में अपने पसंद के प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए फूलों और फूलमालाओं का प्रयोग किया जा रहा है। इस कारण फूलों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। ऐसे में फूल विक्रेताओं ने फूलों की माला बनवाने के लिए कारीगरों की संख्या भी बढ़ा दी है। गेंदे की फूल व मालाओं सहित गुलाब की पत्तियों के भाव कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर श्राद्धों के समय में फूलों की मांग बहुत कम हो जाती है। इस कारण फूलों के भाव में कमी रहती है। मगर इस बार 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर फूलमालाओं और पत्तियों की खूब बिक्री के साथ-साथ प्लास्टिक फूलों के गुलदस्तों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

शहर के संन्यास आश्रम रोड पर फूल बेचने वाले रामस्वरूप, राजेंद्र, हरपाल और दीपक आदि ने बताया कि पिछले 15 दिनों से फूलों की मांग ज्यादा हो रही है। सबसे ज्यादा मांग गेंदे के फूलों की हो रही है। पहले जहां एक दिन में 100 मालाएं बिकती थी, वहीं अब पूरे दिन में 400 से ज्यादा मालाओं की भी बिक्री हो रही है। गुलाब की पत्तियां भी 15 से 20 किलो रोज एक दुकान पर बिक रही है। गेंदे के फलों के भाव 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं एक गेंदे की फूलों की माला 30 से लेकर 40 रुपये प्रति में बिक रही है। पहले इसका रेट 20 रुपये होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed