फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for electricity and water increases as mercury rises

Fatehabad News: पारा चढ़ने के साथ ही बिजली-पानी की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for electricity and water increases as mercury rises
गांव गाजुवाला में नहर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने पहुंचे युवा।
फतेहाबाद। पारा बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली-पानी की मांग बढ़ गई है। पिछले दस दिन में ही फतेहाबाद शहर में बिजली का लोड 161 एंपियर बढ़ गया है। बिजली घर के ट्रांसफार्मरों पर पंखों को लगाकर ठंडा रखना पड़ रहा है। वहीं, शहर की सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ पर पेयजल की खपत बढ़ गई है। इन प्याऊ पर सुबह और शाम दोनों समय पानी भरना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, ग्रामीणों क्षेत्रों में भी ज्यादा पेयजल सप्लाई की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले एक सप्ताह में ही पांच डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ गया है। 20 अप्रैल को जहां 35 डिग्री तापमान रहा, वहीं 26 अप्रैल को बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, उसके बाद बादलवाही होने से दो से तीन डिग्री की गिरावट भी हुई। मगर भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली है। वहीं चिलचिलाती गर्मी में इंसानों के अलावा पशु-पक्षियों को भी पेयजल की अधिक जरूरत पड़ रही है। ऐसे में पानी की तलाश में पशु-पक्षी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में भटकते नजर आते हैं। पक्षियों व पशुओं के पीने के लिए शहर में कोई उचित स्थान तय नहीं है। इस कारण पशुओं को पीने का पानी ढूंढने के लिए रिहायशी एरिया में घुसना पड़ रहा है। लघु सचिवालय में पिछले साल पक्षियों के लिए लगाए गए सकोरे खाली पड़े हैं, कुछ सकोरे टूट चुके हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम को अब याद आ रहा मरम्मत कार्य
आग उगलनी गर्मी उफान पर पहुंच रही है और बिजली निगम के अधिकारियों को अब मरम्मत कार्य करवाने की याद आ रही है। मरम्मत कार्य के नाम पर शहरों में चार घंटे से लेकर आठ घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। इस कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। कभी सुबह तो कभी शाम के समय बिजली कटौती हो रही है। शहरवासी हरदीप सिंह, रामनिवास गौतम, अनिल कुमार, कुलदीप गोयल, बजरंग सिंह का कहना है कि बिजली निगम को मरम्मत कार्य गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले करवाना चाहिए ताकि गर्मी में कटौती न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार बढ़ा पारा
20 अप्रैल : 35 डिग्री
21 अप्रैल : 35 डिग्री
22 अप्रैल : 37 डिग्री
23 अप्रैल : 36 डिग्री
24 अप्रैल : 37 डिग्री
25 अप्रैल : 39 डिग्री
26 अप्रैल : 40 डिग्री
27 अप्रैल : 37 डिग्री
28 अप्रैल : 37 डिग्री
फतेहाबाद शहर में बिजली की खपत
14 अप्रैल : 474 एंपियर
15 अप्रैल : 554 एंपियर
16 अप्रैल : 587 एंपियर
17 अप्रैल : 524 एंपियर
18 अप्रैल : 600 एंपियर
19 अप्रैल : 630 एंपियर
20 अप्रैल : 550 एंपियर
21 अप्रैल : 529 एंपियर
22 अप्रैल : 584 एंपियर
23 अप्रैल : 570 एंपियर
24 अप्रैल : 572 एंपियर
25 अप्रैल : 704 एंपियर
26 अप्रैल : 715 एंपियर
27 अप्रैल : 705 एंपियर
कोट
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली का लोड भी बढ़ने लगा है। इस समय सप्लाई निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही हो रही है। इस समय 700 एंपियर से ज्यादा बिजली प्रयोग हो रही है।

-संदीप मेहता, एक्सईएन, बिजली निगम
कोट
गर्मी बढ़ते ही पानी की खपत भी बढ़ जाती है। शहर में दोनों समय पेयजल सप्लाई दी जा रही है। शहरवासियों से आग्रह है कि पेयजल को बर्बाद न करें। पीने के पानी से वाहनों को धोना बंद कर दें। पेयजल बेशकीमती है, इसका महत्व समझें।
-सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed