फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for a proposal in the Municipal Council meeting to constitute a Gram Panchayat

Fatehabad News: ग्राम पंचायत गठन के लिए नगर पालिका हाउस में प्रस्ताव की मांग

Mon, 05 Oct 2026 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Demand for a proposal in the Municipal Council meeting to constitute a Gram Panchayat
भूना। नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा सर्व समाज की कोर कमेटी को संबोधित करते हुए
भूना। नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत के पुनर्गठन की मांग को आगे बढ़ाने के लिए 71 सदस्यीय कोर कमेटी ने नगर पालिका हाउस की बैठक में प्रस्ताव पारित करवाने पर जोर दिया। सोमवार देर शाम पुरानी जनता धर्मशाला में हुई बैठक में इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद बलविंदर सिंह कैरो ने कहा कि पंचायत व्यवस्था के समर्थन में हजारों लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब मांग को कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाने की जरूरत है। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने मंगलवार दोपहर तीन बजे सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक करने का सुझाव दिया। इसमें उनकी नौकरी से जुड़ी आशंकाएं सुनी जाएंगी।
विज्ञापन

पंकज पसरीजा ने कहा कि यदि सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ग्राम सभा के साथ चलने को तैयार होते हैं तो नगर पालिका हाउस की बैठक में एजेंडा लाकर ग्राम पंचायत गठन का प्रस्ताव पारित कराने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। एडवोकेट प्रवीण राणा ने कहा कि ग्राम पंचायत बनने से लोगों को सुविधाओं में परेशानी नहीं होगी। मनरेगा सहित अन्य योजनाओं से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर सिंह भुक्कल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की बात सुनकर उन्हें रोजगार की सुरक्षा का भरोसा दिलाया जाएगा। तरसेम शर्मा ने कहा कि लोग नगर पालिका की कार्यप्रणाली से परेशान हैं और पंचायत व्यवस्था की बहाली के लिए बड़े आंदोलन के लिए तैयार हैं।
खैराती लाल छोकरा ने 2 अक्तूबर के विरोध प्रदर्शन में लोगों की भागीदारी का उल्लेख किया। कमेटी सदस्यों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की आशंकाएं दूर करने के बाद ग्राम पंचायत गठन की मांग को प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता पीडी शर्मा ने कहा कि राजनीतिक मतभेद छोड़कर समाजहित में निर्णय लेना चाहिए। बैठक में वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, सरपंच सुरेश कंबोज, पूर्व सरपंच राजवीर दहिया, पार्षद प्रकाश कुमार, रोहतास गोयल, रोहताश जांगड़ा, राहुल दहिया, पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी और संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed