{"_id":"68793bce3d7209aa570b46c2","slug":"delegation-of-primary-teachers-association-met-deeo-sangeeta-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137074-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीईईओ संगीता से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीईईओ संगीता से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
Thu, 17 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी से मांगों को लेकर बातचीत करते राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।
फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं के बारे में वीरवार को जिला माैलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) संगीता बिश्नोई से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी मांगों के संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा एवं जिला उपायुक्त फतेहाबाद के नाम ज्ञापन सौंपा।
राज्य चेयरमैन देवेंद्र दहिया और जिला प्रधान विकास टुटेजा की अगुवाई में यह मुलाकात हुई। राज्य कानूनी सलाहकार दलीप बिश्नोई एवं जिला कोषाध्यक्ष पवन ने बताया कि शिक्षा विभाग के नवीनतम आदेशों के अनुसार एक ही कैंपस में चल रहे स्कूलों की संयुक्त विद्यालय प्रबंधन समिति बनेगी। शिक्षा विभाग का यह आदेश अव्यवहारिक एवं अनुचित है।
जिला उपप्रधान राकेश मदान ने बताया कि बीएलओ की ड्यूटी अधिकतर प्राथमिक शिक्षकों की लगाई गई है जबकि प्राथमिक शिक्षकों को पूरा दिन विद्यार्थियों को पढ़ाने कर साथ साथ स्कूल के अन्य कार्य भी स्वयं करने होते हैं। संघ की मांग है कि विद्यार्थियों के हित में प्राथमिक अध्यापकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला संगठन सचिव अनूप गोरा, खंड फतेहाबाद से प्रधान अशोक मिघानी, सचिव रोहताश कुमार, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह दिनेश मेहता, खंड भट्टू से प्रधान अजित छाबा, संजय बिश्नोई, खंड रतिया से प्रधान पवन पचार आदि मौजूद रहे।