फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deep fog in the morning, Gorakhdham Express reached 10 hours late

Fatehabad News: सुबह छाई गहरी धुंध, 10 घंटे देर पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Deep fog in the morning, Gorakhdham Express reached 10 hours late
फतेहाबाद के जीटी रोड से धुंध के दौरान गुजरते वाान चालक।
फतेहाबाद। जिले में शनिवार को भी सुबह के समय गहरी धुंध छाई रही। इससे सबसे अधिक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह के समय चलने वाली रोडवेज व प्राइवेट बसों के अलावा रेलगाड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। गोरखधाम एक्सप्रेस भट्टू रेलवे स्टेशन पर 10 घंटे 16 मिनट की देरी से पहुंची। इसी तरह अन्य रेलगाड़ियां भी आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से आई। दोपहर 12 बजे के बाद धुंध पूरी तरह से हटी। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली
विज्ञापन

वहीं शीत लहर का असर आम जन के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से इस मौसम में विशेष सावधानियां बरतने का आह्वान किया है। फिजिशियन डॉ. मनीष टुटेजा ने कहा कि शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए पोशाक आहार व गुड़, शहद और अदरक जैसी गर्म तासीर वाली चीजों से युक्त व्यंजन एवं गर्म पेय पदार्थ जैसे सूप, हर्बल टी आदि का सेवन करें। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फल व सब्जियों का सेवन करें। अपने सिर को ढक कर रखें, क्योंकि सिर के माध्यम से शरीर की ऊष्मा का ह्रास हो सकता है। अपने मुंह को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठंड से सुरक्षा मिलेगी। मास्क का प्रयोग करें। शीत लहर के दौरान नागरिक ठंड में ज्यादा समय तक बाहर न रहें। क्षमता से ज्यादा कार्य न करें, इससे हृदयाघात का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन


ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. भीम सिंह ने बताया कि ठंड का मौसम गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होता है। रबी सीजन की सभी फसलों को ठंडक की जरूरत है। सरसों की फसल तेज सर्दी से ही ज्यादा विकसित होती है। ठंड के साथ धुंध से गेहूं अच्छा फुटाव करेगी। अगर जनवरी के पूरे माह में ऐसे ही ठंड रही, तो पैदावार अच्छी मिलने का अनुमान है। वहीं, सब्जियों के लिए ठंड नुकसानदायक है। किसान ठंड में खाद का प्रयोग कर सकते हैं। जितनी ज्यादा धुंध होगी, उतनी ही गेहूं ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टू स्टेशन पर ये रेलगाड़ियां देरी से पहुंची
हरियाणा एक्सप्रेस : 7 मिनट
किसान एक्सप्रेस : 46 मिनट
गंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस : 57 मिनट
रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन : 1 घंटा 3 मिनट
धुरी-सिरसा एक्सप्रेस : 26 मिनट
गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस : 10 घंटे 16 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed