फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of a bike collision

बाइक की टक्कर से कांवड़िये की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Death of a bike collision
रतिया। रतिया शहर के नाहरका मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक विनोद की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में मौत हो गई। परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर रतिया लाए। वीरवार को मृतक विनोद के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद अपने दोस्तों के साथ नाहरका मोहल्ला से कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई, वह वापस घर आ गया। मगर बाइक लेकर फिर से चला गया। सहारनपुर में उसकी बाइक की अन्य बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में उसकी मौत हो गई। जब वह 26 जुलाई तक वह रतिया नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। परिजनों ने पता किया तो जानकारी मिली कि विनोद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed