फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death occurred in the bathroom while bathing

Fatehabad News: शादी में आए युवक की पड़ोसी के घर नहाते समय बाथरूम में हुई मौत

Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 02 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Death occurred in the bathroom while bathing
फतेहाबाद। गांव मुस्सेअहली में अपनी बुआ के घर भाई की शादी में आए युवक गुरप्रीत (27) की पड़ोसी के घर नहाने के दौरान बाथरूम में मौत हो गई। गीजर का गैस चढ़ने से मौत की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

पंजाब के जिला फाजिल्का निवासी गुरप्रीत (27) भाई की शादी में शामिल होने के लिए बुआ के घर गांव मुस्सेअहली में आया था। बुआ ने उसके भाई को गोद लिया है। तीन फरवरी को वहां शादी होनी है। बताया जा रहा है कि बुआ के घर ज्यादा रिश्तेदार आने के कारण गुरप्रीत नहाने के लिए पड़ोस में चला गया। करीब आधे घंटे बाद भी वह बाहर नहीं आया तो बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान वह बेसुध हालत में मिला। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक गुरप्रीत के ताऊ हंसराज के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed