फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deal fixed for 45 thousand rupees for fetal sex test, doctor and middleman arrested, ultrasound center sealed

Fatehabad News: भ्रूण लिंग जांच के लिए 45 हजार रुपये में किया सौदा तय, डॉक्टर और बिचौलिया गिरफ्तार, अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

Mon, 10 Jul 2023 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 10 Jul 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Deal fixed for 45 thousand rupees for fetal sex test, doctor and middleman arrested, ultrasound center sealed
डाॅ. राजेश गोयल को हिरासत मे ले जाती पुलिस।
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के रेलवे रोड स्थित प्रकाश मिशन अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापे मारकर भ्रूण लिंग जांच के मामले का पर्दाफाश किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के संचालक डाॅ. राजेश गोयल व बिचौलिये को गिरफ्तार किया है। टीम ने अस्पताल में बने अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच करने की शिकायतें लगातार विभाग को दी जा रही थीं। फतेहाबाद के नायब तहसीलदार राजेश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के जिला नोडल अधिकारी डाॅ. निरपाल सिंह ने जानकारी जुटाने के बाद रतिया की एक महिला को बोगस ग्राहक बनाकर रतिया के ही बिचौलिये के पास भेजा गया। दोनों में बातचीत के बाद 45 हजार रुपये में जांच के लिए सौदा तय हो गया था। देर रात महिला को अस्पताल ले जाकर अल्ट्रासाउंड करवाया गया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डाॅ. निरपाल ने बताया कि बोगस ग्राहक के भ्रूण के लिंग की जांच होने के बाद सूचना मिलते ही टीम ने छापे मारे तो बिचौलिया और आरोपी संचालक मौके से जा चुके थे, फिर टीम ने उनका पीछा कर रास्ते से पकड़ा और अस्पताल में लाया गया। इस दौरान बोगस ग्राहक बनी महिला ने टीम के सामने बताया कि प्रकाश मिशन अस्पताल में उसका डाॅ. राजेश ने चेकअप और अल्ट्रासाउंड के बाद गर्भ में लड़की होना बताया। टीम के अनुसार आरोपी चिकित्सक ने कहा कि गर्भपात करवाना है तो 20 हजार में हो जाएगा। उसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। पुलिस ने 45 हजार में से मौके से पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गलत फंसाया गया है : डॉ. राजेश
अस्पताल संचालक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि टीम द्वारा मुझे गलत फंसाया जा रहा है। उनका इस मामले में कोई रोल नहीं है। उन्होंने कोई अल्ट्रासाउंड नहीं किया। उन्हें इस पूरी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नही हैं, उन्हें किसी ने रुपये नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed