फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of old man was found in bushes in Fatehabad, both legs missing

Fatehabad: बुजुर्ग का झाड़ियां में मिला शव, दोनों टांगे गायब; दो दिन पहले बैंक में पेंशन निकलवाने गया था मृतक

Fri, 23 Aug 2024 01:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 23 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

मृतक के पोता उत्सव ने बताया कि 2 दिन पहले उसके दादा रामदिता पेंशन निकलवाने के लिए बीघड़ रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक में गए थे और पेंशन निकलवा कर वे मिनिबाइपास से होते हुए स्वामी नगर वापस लौट रहे थे। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Dead body of old man was found in bushes in Fatehabad, both legs missing
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के बिगड़ रोड स्थित बैंक से दो दिन पहले पेंशन निकलवाने गए बुजुर्ग का मिनी बाईपास के किनारे झाड़ियां में शव पड़ा मिला। शव की दोनों टांगें गायब हैं और चेहरे पर भी चोटों के निशान है।  परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। परिवार दो दिन लापता बुजुर्ग को ढूंढने में जुटा था। परिजनों ने पुलिस पर भी ढूंढने में मदद न करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन




मामले के मुताबिक स्वामी नगर निवासी मृतक के पोता उत्सव ने बताया कि 2 दिन पहले उसके दादा रामदिता पेंशन निकलवाने के लिए बीघड़ रोड स्थित महाराष्ट्र बैंक में गए थे और पेंशन निकलवा कर वे मिनिबाइपास से होते हुए स्वामी नगर वापस लौट रहे थे। लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन आसपास और रिश्तेदारी में कहीं भी उनका पता नहीं चला। जिसके बाद वह पुलिस के पास गए तो पुलिस ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा और कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले दिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अपने स्तर पर कोई भी जांच पड़ताल शुरू नहीं की। जिसके बाद वह अपने दोस्तों और परिजनों के साथ मिलकर महाराष्ट्र बैंक से लेकर स्वामी नगर तक के सीसीटीवी कैमरे खुद जाने लगे। इस दौरान उन्हें गलियों में उनके दादा गुजरते हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कैमरा की मदद से लोकेशन का पता करते हुए कॉलोनी के पीछे खाली जगह पर होगी झाड़ियां के पास पहुंचे तो वहां दुर्गंध महसूस हुई जिसके बाद उन्होंने देखा तो उसके दादा का शव मौके पर पड़ा था और उनकी दोनों टांगें गायब थी। मुहं भी क्षत विक्षत हालत में था।


इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। गाना की सूचना मिलने पर डीएसपी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि मामले में शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed