फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of missing retired bank employee found in Kalanwali

Fatehabad News: लापता सेवानिवृत्त बैंककर्मी का कालांवाली में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing retired bank employee found in Kalanwali
फतेहाबाद। शहर के बीमा कॉलोनी निवासी लापता सेवानिवृत बैंक कर्मी 60 वर्षीय जसवंत सिंह का शव सिरसा के कालांवाली में एक रजवाहे में मिला है। जब शव मिला हाथ बंधे मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन रविवार सुबह डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान की। शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल भिजवाया। यहां पर बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इससे पहले सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जांच की। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

मामले में शनिवार को ही शहर पुलिस ने जसवंत सिंह के गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में नवीन कुमार ने बताया था कि उसके पिता जसवंत सिंह 3 मई की सुबह मोटरसाइकिल लेकर गए थे। लेकिन लौटे नहीं और मोबाइल बंद मिला। अपने स्तर पर पता किया लेकिन नहीं पता चला। बताया जा रहा है कि कालांवाली के रजवाहे में पुलिस को शव मिला और हाथ बंधे थे। शव को स्थानीय पुलिस ने पहचान के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह बीमा कॉलोनी से परिवार डबवाली पहुंचा और जसवंत सिंह के शव की पहचान की। परिवार ने अनहोनी की आशंका जाहिर की। हालांकि किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए गए है। पुलिस ने बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है। जसवंत सिंह कोऑपरेटिव बैंक से करीब दो साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

कोट
लापता जसवंत सिंह का शव कालांवाली में रजवाहे में मिला है। पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। फिलहाल कोई आरोप परिवार की तरफ से नहीं लगाए गए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed