{"_id":"5de00f5d8ebc3e549b50756b","slug":"dead-body-found-of-missing-youth-family-members-jam-road-fatehabad-fatehabad-news-rtk5298213123","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का सात दिन बाद मिला शव, परिजनों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का सात दिन बाद मिला शव, परिजनों ने किया रोड जाम
विज्ञापन
रोड जाम कर रहे मृतक के परिजनों को शांत करते मुनक के डीएसपी बूटा सिंह।
- फोटो : Fatehabad
जाखल। जाखल के सीमावर्ती गांव चुलड़ निवासी लापता युवक का सात दिन बाद शव मिलने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाखल से लैहरा एवं बुढ़लाडा रोड जाम किए रखा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोड जाम होने के कारण बसों और अन्य सभी निजी वाहनों को भी करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त मार्ग से होकर जाना पड़ा।
गांव चुलड़ के सैकड़ों ग्रामीण और भोला सिंह के परिजन वीरवार सुबह एकत्रित होकर जाखल के लैहरा बुढ़लाड़ा रोड पर पहुंच गए व रोड पर धरना देते हुए आवागमन को बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भोला सिंह ने बताया कि उसका बेटा 35 वर्षीय काला सिंह 7 दिन पहले घर से दवा लेने के लिए गया था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं आया। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। वह अपने स्तर पर काला सिंह को तलाशते रहे। जिसका शव वीरवार को भाखड़ा नहर में मिला। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर मामले में गंभीरता न दिखाए जाने को लेकर व काला सिंह की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रोड मार्ग पर जाम लगाए रखा। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के सही कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे डीएसपी
डीएसपी बूटा सिंह ने पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच कर परिवार वालों को शांत कराया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों ने सुबह 8 बजे से शुरू किया रोड जाम शाम 4 बजे तक भी जारी रखा। फिलहाल पुलिस प्रशासन मृतक के परिजनों को शांत करने का प्रयास कर रहा है।