{"_id":"6262e8f673145b00a30050f7","slug":"dead-body-found-near-the-contract-fear-of-death-due-to-excessive-drinking-fatehabad-news-hsr629779115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के पास मिला शव, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के पास मिला शव, अधिक शराब पीने से मौत की आशंका
विज्ञापन
भूना। रतिया रोड पर गांव धौलू के नजदीक शराब ठेके के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सड़क के किनारे उपरोक्त व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा देखा गया। लोगों ने उसकी पहचान 45 वर्षीय भाल सिंह निवासी धौलू के रूप में की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलते ही एसएचओ कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
पुलिस जांच में मृतक व्यक्ति के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि वीरवार रात्रि को शराब का अधिक सेवन करने से सड़क के किनारे गिर गया था और पानी न मिलने के कारण मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने तर्क दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से संबंधित कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मृतक के भाई इंद्र सिंह व भतीजा बलवान सिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करके शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पिछले कई महीनों से गई है पत्नी मायके
गांव धौलू निवासी भाल सिंह ने पंजाब के अमृतसर एरिया की एक महिला के साथ अंतर जातीय विवाह किया था। भाल सिंह का आठ वर्ष का एक बेटा भी है। मगर पत्नी कई महीनों से मायके गई हुई थी। जब भाल सिंह की मौत की सूचना मिली तो उसकी पत्नी शुक्रवार देर शाम को धौलू पहुंची। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल इतेफाकिया कार्रवाई की गई है।