फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead bodies of youth and teenager found from the canal in Fatehabad

नहर से मिले युवक-किशोरी के शव: पर्जी बरामद- मां मुझे माफ करना, मैं मर रहा हूं, अगले जन्म में तेरा बेटा बनकर...

Thu, 30 Mar 2023 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 01:17 AM IST
सार

किशोरी का हाथ चुनरी से युवक की जांघ से बंधा था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में छानबीन भी की। मृतक युवक के मोबाइल के पीछे पर्ची बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Dead bodies of youth and teenager found from the canal in Fatehabad
नहर से मिले युवक-किशोरी के शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर के हिसार बाईपास रोड पर फतेहाबाद ब्रांच नहर से युवक और 16 साल की किशोरी के शव मिले हैं। किशोरी का हाथ युवक की जांघ के साथ चुनरी से बंधा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने गो रक्षा दल के सहयोग से दोनों शवों को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

विज्ञापन


सीन ऑफ क्राइम की टीम ने डॉ. जोगिंद्र के नेतृत्व में छानबीन भी की। मृतक युवक के मोबाइल के पीछे पर्ची बरामद हुई है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामला प्रेम-प्रसंग का है। मगर मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दोनों मंगलवार शाम को हो गए थे घर से लापता
जानकारी के अनुसार युवक और किशोरी टोहाना शहर के ही रहने वाले थे। दोनों मंगलवार शाम से घर से लापता हो गए थे। परिजन अपने स्तर पर दोनों की तलाश कर रहे थे। किशोरी के पिता का 15 साल पहले निधन हो चुका है। उसके दादा का नाम ही पिता के रूप में कागजातों में चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर आकर किशोरी की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अजय के मोबाइल कवर से मिली पर्ची पर लिखा मां के नाम संदेश
मृतक अजय के मोबाइल के कवर के नीचे पुलिस ने एक पर्ची बरामद की है, जिसमें उसने लिखा है कि मां, मुझे माफ कर देना, अब मैं मर रहा हूं। लेकिन अगले जन्म में तेरा बेटा बनकर फिर जन्म लूंगा। पुलिस ने इस पर्ची व मोबाइल को कब्जे में ले लिया है।


युवक और किशोरी के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों के परिजनों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई नहीं करवाने के लिए लिखकर दिया है। इसलिए पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, टोहाना शहर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed