फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead bodies of man and woman found in village MP Rohi of Fatehabad

Fatehabad: एमपी रोही में फंदे पर लटके मिले युवक-युवती के शव, परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई की

Sat, 08 Oct 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Oct 2022 11:11 AM IST
सार

गांव निवासी 25 वर्षीय युवक सेंटी शादीशुदा था मगर उसकी पत्नी का निधन हो चुका है। युवक का गांव की ही 24 वर्षीय युवती के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। युवती का परिवार उसके लिए रिश्ता ढूंढने में लगा हुआ था।

विज्ञापन
Dead bodies of man and woman found in village MP Rohi of Fatehabad
फतेहाबाद में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में गांव एमपी रोही में शनिवार सुबह प्लॉट में बने तूड़ी के कमरे में युवक-युवती के शव फंदे पर लटके हुए मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाए। पुलिस ने इस मामले में दोनों के परिजनों के बयानों पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव एमपी रोही निवासी 25 वर्षीय शंटी व 24 वर्षीय युवती के शव शनिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति के तूड़ी के कमरे में गार्डर पर एक साथ फंदे पर लटके हुए थे। दोनों ने गार्डर से एक ही चुन्नी के साथ फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन


तूड़ी के कमरे का मालिक शनिवार सुबह जब कमरे में आया तो दोनों को फंदे पर लटका देखकर शोर मचा दिया। अन्य ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा था युवक, पत्नी से हो चुका तलाक
ग्रामीणों के अनुसार युवक शंटी शादीशुदा था। मगर उसका तलाक हो चुका था। वहीं, युवती के लिए परिजन रिश्ता ढूंढ रहे थे। मगर शुक्रवार रात को ही दोनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे।


गांव एमपी रोही में युवक व युवती के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। दोनों के शव नागरिक अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। दोनों के परिजनों के बयान लिए हैं। दोनों पक्षों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। - रूपेश चौधरी, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed