{"_id":"69cffef9416af26820031c7a","slug":"ddpos-bolero-collided-with-a-tree-and-overturned-in-the-fields-driver-died-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151377-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीडीपीओ की बोलेरो पेड़ से टकरा खेतों में पलटी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीडीपीओ की बोलेरो पेड़ से टकरा खेतों में पलटी, चालक की मौत
Fri, 03 Apr 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
भूना के जांडली खुर्द गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त डीडीपीओ की गाड़ी।
भूना। गांव जांडली खुर्द के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में सिरसा के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी की सरकारी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो चला रहे 50 वर्षीय ड्राइवर हरबंस सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वाहन में ड्राइवर अकेला ही सवार था।
सिरसा के डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ मुख्यालय में आयोजित एक मीटिंग में भाग लेने के लिए निकले थे। उनके साथ ड्राइवर हरबंस सिंह भी गया था। हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र स्थित सुरेवाला चौक पर डीडीपीओ बलजीत चहल उतर गए, क्योंकि उनका निवास हिसार में है। इसके बाद वे बस के माध्यम से आगे रवाना हो गए।
अधिकारी को छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा
डीडीपीओ बलजीत सिंह चहल को छोड़ने के बाद ड्राइवर हरबंस सिंह बोलेरो लेकर सिरसा लौट रहा था। जब वह भूना से फतेहाबाद रोड पर जांडली खुर्द गांव के पास एक होटल के नजदीक पहुंचा, तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार के कारण बोलेरो पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर पलटते हुए खेतों में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही भूना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी कंवर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि मृतक की पहचान हरबंस सिंह (50) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है जहां शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है, प्रारंभिक तौर पर गाड़ी के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।